NxtQuantum Shift Technologies के मालिकाना हक वाला स्मार्टफोन ब्रांड AI+ भारत में नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें AI+ Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G स्मार्टफोन शामिल होंगे। कंपनी ने अधिकारिक तौर पर हैंडसेट का टीजर जारी कर इनके लॉन्च की घोषणा की है। इस टीजर में अपकमिंग डिवाइस की झलक देखने को मिलती है, जिससे इसके मुख्य फीचर्स और डिजाइन कन्फर्म हो गए है।
AI+ Nova 2 Ultra 5G में रियर पैनल पर नोटिफिकेशन लाइट्स होंगी
एचटेक इंडिया के सीईओ, माधव शेठ ने अपने सोशल मीडियो अकाउंट एक्स (X) पर एक पोस्ट शेयर ऐलान किया है कि Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G भारत में 9 अप्रैल को लॉन्च होंगे। टीजर इमेज में Nova 2 Ultra 5G ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पर्पल और रेड कलर में दिखाया गया है। इसके उलट, Nova 2 5G को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और पर्पल शेड्स में दिखाया गया है, हालांकि इन शेड्स के ऑफिशियल नाम अभी सामने नहीं आए हैं। दोनों स्मार्टफोन में रेड-एक्सेंटेड पावर बटन हैं।
AI+ Nova 2 Ultra 5G के फीचर्स
AI+ Nova 2 Ultra 5G में पीछे की तरफ पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें LED फ्लैश मॉड्यूल के बाहर मौजूद है। फोन के निचले हिस्से में एक खास रिंग लाइट (नोटिफिकेशन लाइट) मिलती है, जिसे कॉल, मैसेज, म्यूजिक और अन्य नोटिफिकेशन के लिए कस्टमाइज किया जा सकता है। इसका डिजाइन कुछ हद तक Nothing के स्मार्टफोन्स से मिलता-जुलता नजर आता है। वहीं, Nova 2 5G में स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जिसके कोने राउंडेड हैं और LED फ्लैश मॉड्यूल के अंदर ही दिया गया है। फोन के नीचे की तरफ AI+ ब्रांडिंग मौजूद है।
अगर पुराने मॉडल्स से तुलना करें, तो नए स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए AI+ Pulse और Nova 5G के अपग्रेड वर्जन होंगे। इनमें 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा और ये NxtQ OS पर काम करेंगे। प्रोसेसर की बात करें तो Pulse में Unisoc T615 और Nova 5G में Unisoc T8200 चिपसेट दिया गया था। इसके अलावा, इनमें 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी के साथ 18W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।








