ऋषिकेश में प्रधानमंत्री ने बजाया हुड़का: बोले- केंद्र में मजबूत मोदी सरकार, आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है

PM Narendra Modi
X
PM Narendra Modi
PM Narendra Modi Rishikesh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 में अहमदाबाद में कहा था कि जब हमने सर्जिकल स्ट्राइक की तो चुनाव कहां थे? हमारा सिद्धांत है, हम घर में घुस के मारेंगे। मोदी ने यह बातें विपक्षी की आलोचनाओं को लेकर कही थी। अब 5 साल बाद ऋषिकेश में पीएम ने अपना बयान दोहराया है।

PM Narendra Modi Rishikesh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार, 11 अप्रैल को उत्तराखंड के ऋषिकेश में रैली की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को राज्य के कारीगरों द्वारा बनाया गया 'हुड़का' भेंट किया। पीएम ने इस भेंट को न सिर्फ स्वीकार किया बल्कि मंच पर ही हुड़का थाप करते दिखे। इस अनोखे अंदाज ने लोगों का मनमोह लिया। लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे।

भारत का तिरंगा युद्ध क्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी
रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवाद से लड़ने पर 'घर में घुस कर...' वाला बयान दोहराया। उन्होंने कहा कि जब भी देश में कमजोर सरकार रही है, दुश्मनों ने फायदा उठाया है। लेकिन इस समय केंद्र में एक मजबूत सरकार है और इस मजबूत मोदी सरकार में आतंकवादियों पर उनके घरों में घुसकर मारा जाता है। भारत का तिरंगा युद्ध क्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी है। 7 दशक बाद जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 निरस्त किया गया। महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा में आरक्षण मिला है।

कांग्रेस जवानों को नहीं दे पाई बुलेटप्रूफ जैकेट
पीएम ने कहा कि कांग्रेस के समय जवानों के पास बुलेटप्रूफ जैकेट तक की कमी थी। दुश्मनों की गोली से बचने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं थे। यह वही भाजपा है, जिसने भारत में बने बुलेटप्रूफ जैकेट अपने सैनिकों को मुहैया कराई और उनके जीवन की रक्षा की है। आज आधुनिक रायफल से लेकर लड़ाकू विमान और विमानवाहन पोत सब देश में ही बन रहे हैं।

उत्तराखंड की आस्था को तबाह करने की साजिशें
पीएम मोदी ने राहुल गांधी के शक्ति वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अब तो कांग्रेस ने प्रण लिया है कि हिंदू धर्म में जो शक्ति है उसका विनाश करेंगे। उत्तराखंड की आस्था को तबाह करने की जो साजिशें चल रही हैं, उसमें कांग्रेस की ये बातें आग में घी का काम करेंगी। ऐसे में उत्तराखंड की संस्कृति की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।

लूट मोदी ने बंद की
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के समय लोगों के हक का पैसा बिचौलिए खा जाते थे। अब लोगों के हक का पैसा उनके बैंक में सीधे भेजा जाता है। ये लूट मोदी ने बंद की है। इसलिए मोदी पर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है। कांग्रेस के नेताओं के लिए तो पहले दिल्ली का शाही परिवार और फिर अपना परिवार ही सबकुछ है। लेकिन मोदी के लिए ये भारत ही परिवार है।

कांग्रेस विकास और विरासत दोनों की विरोधी है। कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए। राम मंदिर का विरोध किया। इसके बाद भी राम मंदिर निर्माण वालों ने कांग्रेस के सभी गुनाहों को माफ कर दिया। उन्हें प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया। लेकिन कांग्रेस ने उसका भी बहिष्कार किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story