Logo
Google Doodle: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की 88 सीटों पर मतदान 26 अप्रैल, शुक्रवार को शुरू हुआ। गूगल ने इस पर वोटिंग फिंगर डूडल बनाकर मतदान का उत्सव मना रहा है।

Google Doodle on Voting: देश में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण(26 अप्रैल, शुक्रवार) के लिए मतदान जारी है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव का रंग सर्च इंजन गूगल पर भी देखने को मिला। वोटिंग के खास मौके पर गूगल ने वोटिंग का डूडल पेश किया। इसमें गूगल के अक्षर रंग-बिरंगी है जबकि बीच में वोटिंग फिंगर है।

गूगल कर रहा वोटिंग के लिए प्रेरित
देश में दूसरे चरण के तहत 13 राज्यों की 88 सीटों पर लोग पर वोट डाल रहे हैं। बड़े-बड़े सियासी दिग्गजों के भाग्य का फैसला आज ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगा।  वहीं, शुक्रवार को दूसरे चरण के मतदान के दिन गूगल ने डूडल बनाया। इसे सर्च इंजन के होम पेज पर जाकर आप देख सकते हैं। GOOGLE में तीसरे O के स्थान पर वोटिंग फिंगर दिखाई गई है। फिंगर पर नीले रंग की स्याही भी दिखाई दे रही है। 

इसे भी पढ़ें: Voter Slip: लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, ऐसे डाउनलोड करें वोटर स्लिप  

इससे पहले 19 अप्रैल को हुई पहले चरण की वोटिंग के दौरान भी गूगल ने डूडल बनाकर लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया था। गूगल तमाम बड़े मौके और दिवस पर इस तरह का डूडल बनाता है।

दूसरे फेज में 88 सीटों पर वोटिंग
लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे फेज में शुक्रवार, 26 अप्रैल को 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 सीटों पर वोटिंग हो रही है। दूसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। वोटों की गिनती और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

क्या होता है गूगल का Doodle 
आपको बता दें कि इससे पहले गूगल का डूडल त्यौहार पर ही आता है। डूडल, गगूल का वैकल्पिक लोगो है। यह सर्च इंजन के मेन पेज पर शो करता है। डूडल को किसी व्यक्ति के योगदान को दिखाने के लिए जन्मदिन या मृत्यु पर दिखाया जाता है।

jindal steel
5379487