ससुराल से पहले मतदान: लोकतंत्र के प्रति सजग दिखे नवदम्पती, शादी की रश्मों के बीच पोलिंग बूथ पहुंची दुल्हन, डाले वोट

Lok Sabha Election 2024 Voting: मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा, जबलपुर और बालाघाट सहित 6 लोकसभा सीटों में शुक्रवार सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। खासकर, 18 अप्रैल को सात फेरे लेने वाले नवदम्पति, जो शादी की छोड़कर मतदान करने पहुंचे। विदाई के बाद दुल्हन ससुराल जाने की बजाय पहले पोलिंग बूथ पहुंचीं।
"मतदान है पहली प्राथमिकता"
मंडला लोकसभा अंतर्गत डिंडौरी की सुश्री शुभांगी यादव ने आज विवाह बंधन में बंधने से पहले मतदान कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदाताओं से की मतदान की अपील@rajivkumarec@ECISVEEP@dindoridm#ChunavKaParv #DeshKaGarv #LokSabhaElections2024 #ivote4sure pic.twitter.com/5CD2jyN6Q7
— Chief Electoral Officer, Madhya Pradesh (@CEOMPElections) April 19, 2024 डिंडौरी: शुभांगी ने शादी से पहले डाला वोट
मंडला लोकसभा के डिंडौरी जिले में शुभांगी यादव ने विवाह बंधन में बंधने से पहले वोट डालने पहुंचीं। 19 अप्रैल को ही उनकी बारात आनी है। उससे पहले मतदान कर शुभांगी ने लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। कहा, लोकतंत्र के सशक्तीकरण के लिए हर मतदाता को वोट जरूर डालना चाहिए।
📍शहडोल
दुल्हन ने विदाई के पहले किया मतदान...
बुढ़ार तहसील के ग्राम बम्हौरी में आज सुबह शादी की रस्में पूरी होते ही नवविवाहिता श्रीमती कविता साहू ने बूथ क्र. 270 पहुंचकर #LokSabhaElections2024 में किया मतदान
➡️आप भी वोट डालने जरूर जाएं #ChunavKaParv #DeshKaGarv #ivote4sure pic.twitter.com/NS3E918LKL
— Chief Electoral Officer, Madhya Pradesh (@CEOMPElections) April 19, 2024 शहडोल: नवविवाहिता कविता साहू ने किया मतदान
शहडोल संसदीय सीट पर बुढ़ार तहसील के बम्हौरी गांव में शुक्रवार सुबह कविता साहू ने शादी की रश्मों के बीच वोट डाले। कविता की शादी गुरुवार को थी। विदाई के बाद वह मतदान केंद्र क्र. 270 पहुंचीं और मतदान किया।
आपका हर एक वोट बहुमूल्य है..
मंडला लोकसभा अंतर्गत डिंडौरी में सुश्री मेघा ने हल्दी रस्म के पश्चात मिडिल स्कूल, सब्जी मंडी मतदान केंद्र पर मतदान किया
आप भी मतदान केंद्र जाएं
वोट डालकर जिम्मेदारी निभाएं@rajivkumarec#LokSabhaElections2024 #Election2024 #ChunavKaParv #DeshKaGarv pic.twitter.com/wEqw5PDSXG
— Chief Electoral Officer, Madhya Pradesh (@CEOMPElections) April 19, 2024 डिंडौरी: हल्दी रस्म के बाद वोट डालने पहुंचे मेघा
मंडला लोकसभा क्षेत्र के डिंडौरी में मेघा ने हल्दी रस्म के बाद सब्जी मंडी मिडिल स्कूल स्थित पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने आमजन से भी मतदान करने की अपील की। कहा, लोकतंत्र में सबकी भागीदारी जरूरी है।
मंडला लोकसभा क्षेत्र के गोटेगांव विधानसभा में विदाई के पहले श्रीमती पूजा मेहरा ने अपने पति श्री योगेश के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया।
आप भी अपना फर्ज निभाएं
मतदान करने जरूर जाएं@rajivkumarec@ECISVEEP#LokSabhaElections2024 #Election2024 #ChunavKaParv #DeshKaGarv pic.twitter.com/hW6bO1reA2
— Chief Electoral Officer, Madhya Pradesh (@CEOMPElections) April 19, 2024 गोटेगांव: पूजा मेहरा ने पति के साथ किया मतदान
मंडला लोकसभा क्षेत्र के गोटेगांव विधानसभा में पूजा मेहरा ने विदाई के पहले पति योगेश के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं और मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। अन्य लोगों से भी मतदान के लिए अपील की। कहा, मतदान करने जरूर जाएं और अपना फर्ज निभाएं
मंडला: आशारानी ने विदाई से पहले मतदान
मंडला लोकसभा के ग्राम मेली नारायणगंज के मतदान केंद्र-112 में आशारानी सिंगरोरै ने शादी की विदाई से पहले मतदान किया। आशारानी ने पति के साथ मतदान केंद्र तक पहुंची। कहा, हर व्यक्ति को मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
सीधी लोकसभा में विस क्षेत्र सीधी के मतदान केंद्र क्र.- 238 में नवदंपती श्री जीवेंद्र सिंह चंदेल व श्रीमती प्रतिमा सिंह ने शादी के बाद मतदान कर कर्तव्य निभाया
आप भी अपना फर्ज निभाएं
मतदान जरूर करें@rajivkumarec@ECISVEEP#ChunavKaParv #DeshKaGarv #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/seRGdRq7b8
— Chief Electoral Officer, Madhya Pradesh (@CEOMPElections) April 19, 2024 सीधी: घर से पहले पोलिंग बूथ पहुंचे नवदंपति
सीधी के मतदान केंद्र- 238 में नवदंपती जीवेंद्र सिंह चंदेल पत्नी प्रतिमा सिंह के साथ मतदान करने पहुंचे। कहा, विदाई के बाद अभी घर नहीं पहुंचा। पहले मतदान फिर दूसरे काम। जीवेंद्र ने बताया कि हमारा एक वोट देश की दिशा और दशा बदलने का काम करेगा। इसलिए सभी को अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए।
बालाघाट: सात फेरों के बाद मतदान
बालाघाट संसदीय क्षेत्र के साईटपाथोर के मतदान केंद्र-34 में विदाई से पहले दुल्हन पति के साथ मतदान करने पहुंची। कहा, यह हमारा मौलिक अधिकार है। समाज के अन्य लोगों को भी मतदान जरूर करना चाहिए।
