haribhoomi hindi news
Devprayag Car Accident : उत्तराखंड के देवप्रयाग में शनिवार (12 अप्रैल) सुबह श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार कार खाईं में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। एक महिला को सुरक्षित बचाया गया है।

Devprayag Car Accident : उत्तराखंड के देवप्रयाग में भीषण सड़क एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। शनिवार (12 अप्रैल) सुबह उनकी कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार एक सुरक्षित है। जबकि, परिवार के अन्य सभी सदस्यों की मौत हो गई है। क्रेन की मदद से कार खाईं से बाहर निकाली गई। 

पुलिस के मुताबिक, हरियाणा के फरीदाबाद से पति-पत्नी सहित परिवार के 6 लोग देवभूमि दर्शन के लिए आए थे। वह चमोली जिले से ऋषिकेष की ओर जा रहे थे, तभी उनकी थार एसयूवी बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाईं में गिरी और अलकनंदा नदी में समा गई। मृतकों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया।

पति-पत्नी और दो बेटों की मौत 
पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में फरीदाबाद का पूरा परिवार तबाह हो गया है। मृतकों में सुनील गुसाईं, उनकी पत्नी मीनू, पुत्र सुजल और नुक्कू के अलावा आदित्य पुत्र मदन शामिल हैं। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल है। एसडीआरएफ की टीम ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।  

7