उत्तर प्रदेश: आधे प्रदेश में कोहरे का कहर; मेरठ में 5.1 डिग्री पर पहुंचा पारा, अगले 5 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Uttar Pradesh today weather update, fog in 11 districts, rain alert in 14
X
UP का मौसम: मेरठ, बरेली, पीलीभीत सहित 11 जिलों में कोहरा; इन 14 शहरों में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। आधे प्रदेश में कोहरे का कहर है। मेरठ सबसे ठंडा है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 5 दिन तक मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना जताई है।

UP weather today: उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। आधा प्रदेश कोहरे की चादर में लिपटा है। संभल में विजिबिलिटी 15 मीटर रिकॉर्ड की गई। मेरठ सबसे ठंडा है। न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा में 6.2 और मुजफ्फरनगर में 6.4 पारा दर्ज हुआ। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 5 दिन तक मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना जताई है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में शीतलहर से ठंड के प्रकोप का सामना करना पड़ेगा।

आगे क्या: कोहरा होगा कम, बढ़ेगी गलन
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, दिसंबर के अंत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जिसका असर यूपी में दिखेगा। शनिवार से उत्तरी-पश्चिमी हवा चलेगी। इससे फिर से तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी। कोहरा कम होगा और गलन बढ़ेगी। इससे प्रदेश के लोगों को ठंड के बढ़ते प्रकोप का सामना करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: MP में मौसम ने बदली करवट: अगले 4 दिन रात का टेम्प्रेचर 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना, आज इन जिलों में कोहरे का असर

इन जिलों में सबसे ज्यादा सर्दी
मेरठ में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा में 6.2, मुजफ्फरनगर में 6.4, झांसी और चुर्क में 6.5 डिग्री पारा रिकॉर्ड हुआ। बुलंदशहर और अलीगढ़ में 7.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 9.0 और अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक था।

गाजियाबाद में AQI 336 पहुंचा
अयोध्या में सुबह कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर रिकॉर्ड की गई। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। गाजियाबाद में AQI 336 पहुंच गया है। गाजियाबाद का इंदिरापुरम इलाका दिल्ली के बाद सबसे अधिक प्रदूषित है। यहां AQI 386 रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय पारा 5. 8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इन जिलों में कोहरे का कहर
आगरा, प्रयागराज, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, बुलंदशहर, अयोध्या, गाजियाबाद, झांसी, जालौन, उरई, अलीगढ़ सहित 40 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया रहा। लखनऊ में सुबह ओस भी दिखी। मेरठ में विजिबिलिटी 150 मीटर रिकॉर्ड की गई। AQI 300 के करीब पहुंच गया। आगरा में ताजमहल घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ दिखा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story