नंद गोपाल नंदी के काफिले का एक्सीडेंट: कैबिनेट मंत्री की सुरक्षा में दौड़ रही बोलेरो ट्रैक्टर से टकराई, 3 जवान घायल

Nand Gopal Nandi Convoy Accident
X
Nand Gopal Nandi Convoy Accident
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता के काफिले का शनिवार (30 नवंबर) को एक्सीडेंट हो गया। CM योगी के कार्यक्रम से लौट रहे मंत्री के फ्लीट की बोलेरो ट्रैक्टर से टकरा गई। 3 CRPF जवान घायल हुए हैं।

Nand Gopal Nandi Convoy Accident: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का काफिला हादसे का शिकार हो गया। शनिवार (30 नवंबर) को CM योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से लौट रहे मंत्री के फ्लीट की बोलेरो ट्रैक्टर से टकरा गई। एक्सीडेंट में CRPF के 3 जवान और ड्राइवर घायल हुए हैं। मंत्री नंदी की फॉर्च्यूनर बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद मंत्री घायल जवानों को अपनी गाड़ी में बैठाकर बस्ती के श्रीकृष्ण मिशन हॉस्पिटल पहुंचे। यहां घायलों का इलाज किया गया। हादसा बस्ती के संत कबीर नगर के पास हुआ।

जानें कब और कैसे हुआ हादसा
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 35वें स्थापना दिवस समारोह में CM योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम था। सीएम योगी के कार्यक्रम में शामिल होने होकर कैबिनेट मंत्री नंदी वापस लौट रहे थे। मंत्री नंदी फॉर्च्यूनर में सवार थे। मंत्री की सुरक्षा में उनकी गाड़ी के ठीक पीछे बोलेरो चल रही थी। शनिवार रात कांटी चौकी के पास बोलेरो एक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में बोलेरो में सवार 3 CRPF जवान और ड्राइवर नीरज घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें: श्रावस्ती में भीषण हादसा: XUV कार और टेंपो की आमने-सामने से टक्कर, 5 की मौके पर मौत

मंत्री ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया
दो जवानों के सिर और एक के हाथ में चोट लगी है। एक्सीडेंट के बाद मंत्री नंदी तुरंत घायल जवानों को अपनी गाड़ी में बैठाकर बस्ती हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी बस्ती और सीओ सिटी भी अस्पताल पहुंचे। घायल जवान बस्ती से मेदांता लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।

बाल-बाल बचे मंत्री
हादसे से ठीक कुछ सेकेंड पहले मंत्री की गाड़ी आगे निकल गई। इस बीच मंत्री की गाड़ी के ठीक पीछे चल रही बोलेरो ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि मंत्री की गाड़ी ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच गई। घटना की जानकारी बावत संत कबीर पुलिस ने एक्स पर साझा की है। बता दें कि कुछ दिन पहले कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता के बेटे और बहू की मर्सिडीज का एक्सीडेंट हो गया था। बहू की नाक पर गंभीर चोट आई थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story