बीजेपी कार्यसमिति की बैठक: सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष को दोबारा उछलकूद का मौका नहीं मिलेगा

CM Yogi Adityanath
X
CM Yogi Adityanath
UP BJP Working Committee Meeting:  लोकसभा चुनाव में हार के बाद लखनऊ में भाजपा की बड़ी बैठक खत्म हो गई। बैठक की शुरुआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

UP BJP Working Committee Meeting: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में खराब प्रदर्शन के बाद रविवार को लखनऊ में भाजपा की बड़ी बैठक हुई। बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंचे। नड्डा के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व केंद्रीय स्मृति ईरानी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केपी मौर्य, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, एसपी सिंह बघेल, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह सहित यूपी के 3000 नेता बैठक में शामिल हुए। बैठक में चुनावी नतीजों पर चर्चा हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष को दोबारा उछलकूद का मौका नहीं मिलेगा। 2027 में भी भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

राम मंदिर चुनावी मुद्दा नहीं, आस्था का विषय
जेपी नड्‌डा ने कहा- मुझे बताया गया कि सुबह से आप सबको पहले प्रदेश अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन मिला। उसके बाद आप लोगों ने राजनीतिक प्रस्ताव पास किया, जिसमें आप लोगों ने राष्ट्र की परिस्थितियों और केंद्र के किए गए कार्यक्रम और प्रदेश के द्वारा किए गए कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए उन प्रस्ताव को पारित किया। राम मंदिर हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, आस्था का विषय है

2027 में भाजपा सरकार : सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा- 2027 में भी भाजपा सरकार बनाने जा रही है। जो लोग उछल कूद करने का प्रयास कर रहे हैं और मुझे लगता है कि दोबारा इनको उछल कूद करने का मौका नहीं मिलेगा।

कांग्रेस ने किसी का भला नहीं किया
बैठक की शुरुआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। भपेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान हमारी प्राथमिकता है जिसके साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस समर्थन से जीत हासिल करती है। कांग्रेस ने कभी किसी का भला नहीं किया। कांग्रेस का कोई विचार नहीं है। बाबा साहब ने कभी कांग्रेस को कुछ नहीं समझा। कांग्रेस लोहिया को आदर्श मानने वाली परिवार की पार्टी है।

अखिलेश आपको सावधान कर रहा हूं
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव आपको सावधान कर रहा हूं, यह कांग्रेस भष्मासुर है। बहुत जल्दी आपको ठिकाने लगा देगी। कांग्रेस की नजर आपके मुस्लिम वोट पर पड़ गई है। सपा और कांग्रेस जैसे परिवारवादी और जातीवादियों ने अफवाह फैलाया। मुस्लिम वोटरों को डर दिखाकर उनका वोट लेने के लिए कांग्रेस और सपा ने नया तरीका तलाशकर हमें शिकार बनाया।

भूले भटकों को लगे लगाना है
भूपेंद्र चौधरी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सोच एवं उनकी कार्यशैली में लोकतंत्र की कोई गुंजाइश नहीं है। कांग्रेस का एक इकोसिस्टम है जो हारने वालों को जीता हुआ बताकर जीतने वालों पर प्रश्न खड़े करती है। चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच, घर-घर जाकर सपा और कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करें। इनके विभाजनकारी मंसूबों पर पानी फेरना है। जो भूले भटके हैं उनको गले लगाना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story