Logo
Sitapur Murder Case: सीतापुर के पल्हापुर गांव में शुक्रवार रात बीरेंद्र सिंह की पत्नी, बेटे और बहू सहित छह लोगों की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने उनके भाई, दूसरे बेटे सहित अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

Sitapur Murder Case: सीतापुर के पल्हापुर गांव में शुक्रवार रात एक ही परिवार के छह सदस्यों की हत्या में नई कहानी समाने आई है। पुलिस अनुराग को विक्षिप्त बताकर उस पर आशंका जताई थी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनुराग के हत्या  की भी पुष्टि होती है। ऐसे में पुलिस ने अनुराग के बड़े भाई अजीत सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों को हिरासत में लिया है। वारदात की वजह सम्पत्ति विवाद से जोड़कर देखी जा रही है। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है।  

पुलिस ने अनुराग सिंह के ताऊ, भाई अजीत, उनकी पत्नी सहित घर के दो नौकरों को हिरासत में लिया है। सभी से घंटों पूछताछ की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि स्व. वीरेंद्र सिंह की विरासत को उनके दोनों बेटे अनुराग और अजीत सिंह संभालते थे। अनुराग खेती करते थे। अजीत महमूदाबाद में सरकारी शिक्षक हैं। पिता वीरेंद्र और आरपी सिंह दो भाई थे। आरपी सिंह बड़े थे और वीरेंद्र छोटे, लेकिन साथ रहते जो भी जमीन और घर खरीदे गए आरपी सिंह अपनेनाम कराते गए। बीरेंद्र के निधन के बाद इसे लेकर भी विवाद होता था।

पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में सामने आईं यह बातें 

  • पल्हापुर हत्याकांड में पुलिस ने अनुराग को मानसिक विक्षिप्त और हत्यारोपी बताया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कहानी बदल गई। अनुराग को दो गोलियां लगी हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि एक गोली मारे जाने के बाद दूसरी गोली उसे किसने मारी ? यह सुनियोजित हत्याकांड लग रहा है। अनुराग के एक गोली दाहिनी कनपटी जबकि, दूसरी गोली बाएं तरफ लगी और दिमाग में जाकर फंस गई। दिमाग में फंसी गोली 315 बोर की है, जो अवैध असलहे से चलाई गई है। 
  • पोस्टमार्टम के दौरान हुए एक्सरे से स्पष्ट है कि अनुराग की हत्या हुई है। मां सावित्री के सिर में चोटें के निशान थे। जो कि हथौड़े से हमले की ओर इशारा करते हैं। 
  • अनुराग के सिर में पहली गोली के प्रवेश करने का स्थान दाहिने कान से 6.5 सेंटीमीटर ऊपर था। वहीं दूसरी गोली गले को चीरती हुए बायें कान के ढाई सेंटीमीटर नीचे से निकली है। वहीं, मौत का कारण शॉक व हैमरेज निकलकर आया है। दिमाग के दाहिने हिस्से में एक बुलेट मिली है।

यह भी पढ़ें ​​​​​: पत्नी-बच्चों की हत्या कर खुद को गोली मारी: सीतापुर में परिवार के छह सदस्यों की मौत, मृतकों में बुजुर्ग मां और मासूम बेटा भी शामिल

लेटी अवस्था में बेटी को मारी गई गोली
पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से पता चला कि अनुराग की बड़ी बेटी आस्वी को उस समय गोली मारी गई, जब वह लेटी हुई थी। अथवा जमीन गिराकर उसके गले में गोली मारी गई है। अर्ना और आद्विक को सिर में चोट थीं। अर्ना के सिर में चोट के साथ दाहिनी जांघ की हड्डी टूटी थी। आद्विक के सिर में चोट के साथ बाईं जांघ की हड्डी टूटी मिली। अनुराग की पत्नी प्रियंका के सीने में गोली मारने के बाद हथौड़े से हमला कर हत्या की गई है।

5379487