Logo
नोएडा की फैशन प्रोफेशनल पंखुरी सोनी को अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में "यंग वुमन अचीवर अवॉर्ड" से सम्मानित किया गया।

तेजी से उभरती नोएडा की फैशन प्रोफेशनल पंखुरी सोनी को अहमदाबाद में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रतिष्ठित "यंग विमेन अचीवर अवार्ड" से नवाजा गया। पंखुरी अरविंद फैशन लिमिटेड में कार्यरत हैं।

इस अवसर पर पंखुरी ने आयोजकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि फ़ैशन को भारतीयता के साथ वो इस तरह जोड़ कर उकेरने चाहती हैं ताकि हमारी बेहद समृद्ध संस्कृति, सभ्यता और सामाजिकता की झलक वैश्विक फैशन जगत में और खिले।

पंखुरी ने कहा फैशन कोई विलासिता नहीं, आज की दैनिक जरूरतों में शुमार है। केवल बनियान पहने, कंधे पर लाल गमछा रखे उस शख्स को बारे में भी अगर आप एक तस्वीर दिमाग में लाएंगे तो वो भी फैशन की एक गंवई तस्वीर है। उन्होंने कहा उनकी ख्वाहिश है कि भारतीयता से ओतप्रोत खास डिजाइन के वस्त्र पहन कर ही हमारे सांसद सदनों में आयें ताकि परिधानों से देश प्रेम के साथ अनुशासन झलके। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्हें "यंग विमेन अचीवर अवार्ड" से भूषित किया गया।

यह भी पढ़े - यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 30 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी, अब प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के लिए खतौनी से मिलान अनिवार्य, शिक्षकों को कैशलेस इलाज

इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने संदेश में कहा कि महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व के बिना किसी भी समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज की भारतीय महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, उद्योग और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Pankhuri Soni Young Women Achiever Award
Pankhuri Soni Young Women Achiever Award

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उदगम फाउंडेशन और आई-हब गुजरात द्वारा महिला उद्यमिता और नेतृत्व को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक भव्य कार्यक्रम अहमदाबाद में आयोजन किया गया। अहमदाबाद के केसीजी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमियों, उद्योगपतियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति निर्माताओं तथा युवा महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में लगभग 2500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें स्टार्टअप जगत से जुड़े विशेषज्ञ, निवेशक, शिक्षाविद और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, सामाजिक सेवा, साहित्य, कला, उद्योग, उद्यमिता, नेतृत्व और नवाचार में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान देना और समाज में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम में गांधीनगर (उत्तर) की विधायक रीताबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इसके अलावा कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों की सफल महिलाओं के अनुभव साझा करने के लिए विशेष सत्र भी आयोजित किए गए।

यह भी पढ़े - पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक का लखनऊ मंडल दौरा: 'ECHOES OF A CENTURY' कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन, नवाचार परंपरा पर दिया जोर

5379487