Heart Attack: Exercise करने के बाद जिम से घर पहुंचे दरोगा, दूध पीते ही सीने में उठा दर्द, अस्पताल में मौत

Heart Attack
X
Heart Attack
उत्तरप्रदेश के कानपुर में गुरुवार (24 अक्टूबर) को दर्दनाक घटना हो गई। काकादेव थाने के दरोगा जिम करने के बाद घर पहुंचे। दूध पीते ही सीने में दर्द उठा और मौत हो गई।

Heart Attack: कानपुर में गुरुवार (24 अक्टूबर) को दर्दनाक घटना हो गई। काकादेव थाने में तैनात दरोगा विष्णु शर्मा Exercise करने के बाद जिम से घर पहुंचे। दूध पीने के बाद सीने में जलन हुई तो पत्नी को बताया। हालत बिगड़ने पर पत्नी ने अपार्टमेंट में रहने वाले साथी पुलिसवालों को जानकारी दी।साथी दरोगा को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानें कैसे हुई घटना
बुलंदशहर निवासी विष्णु कुमार शर्मा कानपुर में पी रोड स्थित विजय टावर अपार्टमेंट में पत्नी रजनी और दो बेटे कनिष्क (12) और तनिष्क (9) के साथ रहते थे। गुरुवार सुबह 11 बजे विष्णु जिम करके घर लौटे। घर पर आकर दूध पीया। थोड़ी देर बाद पत्नी रजनी से कहा कि सीने में दर्द हो रहा है। जलन मच रही है। पत्नी जब तक कुछ समझती विष्णु की हालत खराब होने लगी। पत्नी ने नीचे रहने वाले दरोगा कलपेश को फोन किया। उन्होंने प्रशांत को जानकारी दी। सभी लोग विष्णु के घर पहुंचे और लेकर अस्पताल गए। जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

2020 में कानपुर आए थे विष्णु
जानकारी के मुताबिक, 2020 में बुलंदशहर से कानपुर आए थे। उस समय विष्णु को जवाहर नगर चौकी इंचार्ज के तौर पर तैनाती मिली थी। 16 अक्टूबर 2024 को उन्हें काकादेव थाने में तैनात किया गया। दरोगा की मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई है। सूचना पर कई पुलिस अधिकारी पहुंचे। दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story