UP News: कानपुर में चला बुलडोजर, मामा-भांजा रेस्टोरेंट जमींदोज; वेज के नाम पर परोस रहा था नॉनवेज

Kanpur Bulldozers Action
X
कानपुर में चला बुलडोजर, मामा-भांजे रेस्टोरेंट जमींदोज, वेज के नाम पर परोस रहा था नॉनवेज।
कानपुर नगर निगम ने शुक्रवार, 18 अक्टूबर को किदवई नगर स्थित मामा-भांजे रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चलवा दिया। संचालक मुबीन अहमद पर धार्मिक पहचान छिपाने और नॉनवेज आयटम खिलाने का आरोप है।

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार, 18 अक्टूबर को बुलडोजर कार्रवाई हुई है। कानपुर नगर निगम प्रशासन ने यहां फुटपाथ पर संचालित मामा भांजा रेस्टोरेंट ढहा दिया। रेस्टोरेंट का संचालक मुबीन अहमद पर हिंदू बनकर वेज की जगह नॉनवेज आयटम खिलाने का आरोप है। 26 सितंबर को बजरंग दल के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था।

यूपी में संचालित सभी ढाबा, रेस्टोरेंट और होटलों में संचालक का नाम पता सार्वजनिक करना अनिवार्य है, लेकिन किदवई नगर में बारहदेवी चौराहे के पास स्थित मामा-भांजे रेस्टोरेंट में गलत जानकारी दी गई थी। रेस्टारेंट संचालक मुबीन अहमद पर अपनी धार्मिक पहचान छिपाने का अरोप है। रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ अतिक्रमण की शिकायत भी थी।

यह भी पढ़ें: बहराइच हिंसा: राम गोपाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत 23 मकानों पर चलेग बुलडोजर, PWD ने चस्पा किया नोटिस

माथे पर तिलक और हाथ में कलावा
बजरंग दल की ओर से की शिकायत में बताया गया कि रेस्टोरेंट संचालक मुबीन अहमद धार्मिक पहचान छिपाने के लिए माथे पर तिलक लगाता है और हाथ में कलावा बांधता है। 26 सितंबर को हुए हंगामे के बीच पुलिस ने रेस्टोरेंट बंद कर दिया था। नगर निगम अफसरों ने जांच के बाद शुक्रवार को रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चलवा दिया।

यह भी पढ़ें: बुलडोजर एक्शन: फर्रुखाबाद में 23 मकान जमींदोज, सपा ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

आइजीआरएस में अतिक्रमण की शिकायत
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, मामा भांजा रेस्टोरेंट सड़क पर बना था। उससे यातायात बाधित होता था। विकास और अशोक त्रिपाठी ने आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई थी। जिस पर जिलाधिकारी ने जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर ही यह कार्रवाई की गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story