हाथरस में भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार 10 फीट गहरी नहर में गिरी, शादी से लौट रहा परिवार खत्म

Road Accident
X
सड़क हादसा
UP के हाथरस में भीषण हादसा हो गया। गुरुवार (13 फरवरी) की रात तेज रफ्तार कार नगर में गिर गई। हादसे में शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई।

Hathras Road Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में भीषण हादसा हो गया। गुरुवार (13 फरवरी) की रात शादी में शामिल होकर लौट रहा परिवार हादासे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार कार के सामने अचानक नीलगाय आ गई। ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मारे। कार पलटी खाते हुए 10 फीट गहरी नहर में गिर गई। एक्सीडेंट में मां, 2 बेटियों और डॉक्टर की मौत हो गई। 3 गंभीर घायल हैं। हादसा हसायन कोतवाली के गांव बरसामई के पास हुआ।

ब्रेक मारते ही पलटी कार
एटा निवासी परिवार शादी में शामिल होने गुरुवार को अलीगढ़ गया था। देर रात शादी से परिवार कार में सवार होकर वापस लौट रहा था। सड़क पर दौड़ रही तेज रफ्तार कार के सामने नीलगाय आ गई। ड्राइवर ब्रेक मारकर कार को दूसरी तरफ मोड़ने लगा, लेकिन कार असंतुलित हो गई। पलटी खाते हुए कार नहर में जा गिरी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई।

इसे भी पढ़ें: viral video: लखनऊ की शादी में Leopard की एंट्री से हड़कंप; दूल्हा-दुल्हन और बाराती जान बचाकर भागे

हादसे में इनकी हुई मौत
कार का दरवाजा खोलकर लोगों को बाहर निकाला। रस्सी के सहारे कार को खींचकर किनारे लाया। कार सवार 7 लोगों को CHC सिकंदराराऊ पहुंचाया। डॉक्टरों ने नागेंद्र पाल सिंह उर्फ बबलू ( 45), उनके छोटे भाई की पत्नी पूनम (35), पूनम की दो बेटियां भूमि ( 9 माह) और काव्या (3 साल) की मौत हो गई। गुलशन, सुनीता और मंजू घायल हैं। डॉक्टर ने घायलों को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story