Logo
FIR on Mahant Mukesh Giri: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में छोटा हरिद्वार गंगा तट पर महिला श्रद्धालुओं के साथ अश्लील हरकत होती थी। महंत मुकेश गिरी के खिलाफ पुलिस ने FIR की है। आरोप है कि वह मोबाइल पर महिलाओं को कपड़े बदले हुए देखते थे।  

FIR on Mahant Mukesh Giri: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में छोटा हरिद्वार गंगानहर घाट पर घिनौनी हरकत समाने आई है। यहां महिला श्रद्धालुओं के लिए बने चेंजिंग रूम में सीसीटीवी कैमरे से रिकॉर्डिंग की जाती थी। 5 दिन के डेटा में 300 से ज्यादा वीडियो सामने आए हैं, जिसके बाद मुरादनगर पुलिस ने महंत मुकेश गिरी के खिलाफ FIR दर्ज कर विवेचना शुरू की है। 

डीसीपी विवेकचंद्र ने बताया, मुरादनगर क्षेत्र की महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद जांच की तो चेंजिंग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगे मिले। फिलहाल, मुकेश गिरी के खिलाफ धारा 354 के साथ 354 (ग), 504 और 506 के साथ केस दर्ज कर अन्य फैक्ट्स चेक किए जा रहे हैं। 

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि घाट में 8-10 कैमरे लगे हैं। इनमें से एक कैमरा चेंजिंग रूम के ऊपर लगा था। उसके डीवीआर में 5 दिन की फुटेज और 300 वीडियो मिले हैं। कैमरा कब लगा और रिकॉर्डिंग हो कब से हो रही है, फिलहाल जांच जारी है। कुछ लोगों से पूछताछ कर पुलिस मूवमेंट के साथ अन्य कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं।

मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग
पुलिस जांच में पता चला कि कैमरे की लाइव फीड उमेश गिरी के मोबाइल पर थी। ऐसे वह जानकारी न होने से इनकार नहीं कर सकता। रिकॉर्डिंग को सेव किया गया या नहीं, यह पता कराया जा रहा है। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर फरेंसिक लैब भेजेगी। ताकि, डिलीट डेटा के बारे में पता किया जा सके।  

अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर 
महंत मुकेश गिरि के खिलाफ मेरठ सहित अन्य जगह भी केस दर्ज हैं। उनके खिलाफ एक मामला रंगदारी का है। 2007 में खुद को पत्रकार बताकर एक डॉक्टर से रुपए मांगे थे। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद प्रशासन ने छोट हरिद्वार घाट में बनी मुकेश की अवैध दुकानों पर बुल्डोजर चलला दिया। मुकेश परिचित की मदद से यहां अवैध दुकान चलवा रहा था।

5379487