Mohini murder Case: लखनऊ में Former IAS के पत्नी की हत्या, घर में मिला शव, रायबरेली-प्रयागराज में संभाली बड़ी जिम्मेदारी

Former IAS Devendra Nath Dubey Wife Murder
X
लखनऊ में पूर्व आईएएस देवेंद्रनाथ दुबे की पत्नी मोहिनी की हत्या
Lucknow Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह पूर्व आईएएस अधिकारी देवेंद्रनाथ दुबे की पत्नी मोहिनी की हत्या हो गई। IAS डीएन दुबे गोल्फ खेलने गए थे, तभी घर में घुसे बदमाशों ने पत्नी की हत्या घर में रखा सामान लूट ले गए।

Lucknow Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ी वारदात सामने आई है। शनिवार 24 मई को यहां एक सेवानिवृतत आईएएस अधिकारी की पत्नी की लूट के बाद हत्या कर दी गई। वारदात लखनऊ के इंदिरानगर की है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

गोल्फ खेलने गए थे IAS दुबे
दरअसल, सेवानिवृतत आईएएस अधिकारी देवेंद्रनाथ दुबे (71) पत्नी मोहिनी दुबे के साथ लखनऊ के इंदिरा नगर में रहते थे। शनिवार सुबह वह गोल्फ खेलने चले गए। पत्नी अकेले घर पर थीं। IAS डीएन दुबे कर लौटे आए तो देखा कि घर का गेट खुला है।

मोहिनी के गले में लगा था फंदा
सेवानिवृतत आईएएस अधिकारी देवेंद्रनाथ दुबे घर के अंदर का नाजारा देखकर चौंक गए। आलमारियां खुली पड़ी थीं और पत्नी मोहिनी के गले पर फंदा लगा हुआ था। उन्होंने तुरंत पुलिस के आला अफसरों को सूचना दी। जिसके बाद पुलिसबल मौके पर पहुंचा।

पूर्व आईएएस देवेंद्रनाथ दुबे रायबरेली के जिलाधिकारी और इलाहाबाद के मंडलायुक्त रह चुके हैं। दिन दहाड़े हुए इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस और प्रशासन के आला अफसर भी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story