haribhoomi hindi news
Indigo flight AC failed: दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट का AC फेल होने से हड़कंप मच गया। गर्मी से परेशान यात्रियों ने हंगामा मचा दिया। गर्मी के बीच सफर करने से तीन महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई।

Indigo flight AC failed: देश की राजधानी दिल्ली से यूपी के वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट का AC अचानक फेल हो गया। गर्मी से परेशान यात्रियों ने हंगामा किया तो एसी सही कराने को कहा लेकिन ठीक नहीं कराया गया। गर्मी से परेशान यात्री न्यूज पेपर से हवा करते रहे। 1 घंटा 5 मिनट का सफर यात्रियों ने गर्मी के बीच तय किया। गर्मी के कारण 3 महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। एक महिला बेहोश हो गई।

स्टाफ कहता रहा चालू होगा लेकिन नहीं हुआ 
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से गुरुवार शाम 7 बजकर 35 मिनट पर इंडिगो की फ्लाइट 6 E-2235 ने उड़ान भरी। विमान जब दिल्ली एयरपोर्ट पर ही खड़ा था तब भी एसी नहीं चल रहा था। कुछ लोगों ने क्रू से शिकायत की तो उन्होंने कहा कि विमान उड़ेगा तो एसी चलने लगेगा। रात 8 बजकर 40 मिनट पर विमान वाराणसी पहुंच गया लेकिन AC चालू नहीं किया गया। 

इसे भी पढ़ें:Bomb Threat: इंडिगो की जबलपुर-हैदराबाद फ्लाइट में बम की धमकी, नागपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग; जांच में कुछ नहीं मिला

तीन महिलाओं की बिगड़ी तबीयत 
उड़ान भरने के बाद भी यात्रियों ने कई बार AC सही कराने को कहा लेकिन ठीक नहीं कराया गया। गर्मी से परेशान होकर यात्री हंगामा करने लगे। स्टाफ ने कहा बस ठीक हो रहा है। इस बात पर यात्री शांत हो गए। गर्मी के बीच सफर करने से कुछ यात्रियों का बीपी लो और हाई होता रहा। तीन महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। वाराणसी में विमान के लैंड होने के बाद महिलाओं को डॉक्टर्स को दिखाया गया। कुछ देर बाद सभी अपने गंतव्य को रवाना हो गए।

7