UP में 5 लाख मुसलमानों को पार्टी से जोड़ेगी भाजपा: लखनऊ में नकवी बोले-वक्फ संशोधन विधेयक को वक्त की जरूरत 

Lucknow BJP Minority Front workshop
X
Lucknow BJP Minority Front workshop
UP BJP News: उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की लखनऊ में गुरुवार, 29 अगस्त हुई कार्यशाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुसलमानों को सचेत किया।

UP BJP News: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इन दिनों संगठन पर्व मना रही है। देशभर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें 5 लाख मुसलमानों को पार्टी से जोड़ने का निर्णय लिया गया। इस दौरान किसान मोर्चा और एससी मोर्चा की भी बैठकें हुईं, इनमें भी सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया।

..तो वोट देने में कंजूसी क्यों?
अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यशाला में बतौर अतिथि शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुसलमानों से सोच बदलने की अपील की। कहा, कुछ सामंती सुल्तानों के दुष्प्रचार से पैदा भय और भ्रम है। भाजपा जब किसी समाज के विकास में कोई कमी नहीं रखती तो फिर उसे वोट देने में कंजूसी क्यों करना।

मुस्लिम वोटों को जागीर समझ बैठे हैं सेक्युलर सिंडिकेट
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अल्पसंख्यक समाज को अलर्ट करते हुए कहा, कुछ सियासी सामंती सूबेदार संविधान, लोकतंत्र, सेक्यूलरिज्म और अल्पसंख्यकों पर खतरे के भय-भ्रम और भौकाल से प्रगति की धारा से अलग कर दिया है। सेक्युलर सिंडिकेट मुस्लिम वोटों को अपनी जागीर समझ बैठा है। हमें दुष्प्रचार से सचेत रहना है। इस दौरान नकवी ने वक्फ संशोधन विधेयक को वक्त की जरूरत बताई। कहा, जेपीसी के मंथन से अमृत जरूर निकलेगा।

यह भी पढ़ें: उत्तरप्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा: छात्राओं की उतरवाई चूड़ियां; 3 दिन में 9 लाख अभ्यर्थियों ने छोड़ा एग्जाम

1100 सदस्य बनाएगा किसान मोर्चा
विश्वैश्वरैया सभागार में भाजपा किसान मोर्चा की कार्यशाला में हुई। इस दौरान प्रत्येक मंडल में 1100 सदस्य बनाए जाने का संकल्प लिया गया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर निशाना साधा। कहा, विकास पर चर्चा करने की बजाय वह अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। मोर्चा के सदस्य गांव-गांव जाकर विकास के मुद्दों पर चर्चा करें। भूपेंद्र चौधरी, मोर्चा अध्यक्ष कामेश्वर सिंह महामंत्री बाबूभाई जबेलिया, प्रभारी दिनेश चंद्र शर्मा, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें: UP CM Tourism Fellowship: सरकार दे रही घूमने के साथ 40 हजार रुपए!; 31 अगस्त के पहले फेलोशिप प्रोग्राम में करें आवेदन

4 लाख सदस्य बनाएगा एसटी मोर्चा
एसटी मोर्चा की कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय गोंड ने 4 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। मोर्चा के प्रदेश प्रभारी बृज बहादुर पाठक ने सदस्यता अभियान के लिए टोल फ्री नंबर 8800002024 की जानकारी दी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story