Bhopal RGPV Scam: दलित संघ के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए 9.50 करोड़, 1.34 करोड़ व्यापारियों को बांटे, सचिव की भूमिका पर सवाल  

RGPV University Scam
X
RGPV University Scam
Bhopal RGPV Scam: भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में हुए 19.50 करोड़ के फर्जीवाड़े में दलित संघ सोहागपुर का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने जांच रिपोर्ट में बताया कि 9.50 करोड़ दलित संघ के खाते में ट्रांसफर हुए हैं।

Bhopal RGPV Scam: भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में हुए तकरीनब 20 करोड़ के फर्जीवाड़े में नया खुलासा हुआ है। विवि के बैंक एकाउंट से दलित संघ सोहागपुर के खाते में 9.50 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थे। इस राशि में से करीब सवा करोड़ रुपए व्यापारियों को दिए गए व्यापारियों तक यह रकम दलित संघ के सचिव रतन उमरे के जरिए पहुंचाई गई है।

भोपाल की गांधीनगर पुलिस अपनी जांच रिपोर्ट में बताया है कि दलित महासंघ सोहागपुर के खाते में यह राशि 23 जनवरी को 2023 ट्रांसफर की गई थी। बैंक खाते में रुपए क्रेडिट होने के कुछ घंटे बाद ही दलित संघ के सचित रतन उमरे ने 3.20 करोड़ रुपए निकाल लिए। इसके बाद 55 लाख 73 हजार 500 रुपए चेक के जरिए आहरित किए गए। साथ ही 25 लाख 65 हजार रुपए सचिव रामरतन ने अपने एकाउंट में ट्रांसफर किए थे।

इन पर दर्ज हुई थी एफआईआर
पुलिस ने वित्तीय अनियमितता के इस मामले में तत्कालीन कुलसचिव प्रो. आरएस राजपूत, वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा, कुलपति प्रो. सुनील कुमार, दलित संघ सोहागपुर के मयंक वर्मा (लाभार्थी) सहित आठ लोगों के खिलाफ धारा 420,467,468, 120(बी) भादवि, 7, 13(1) (A), 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कई लोगों को जेल भेजा गया है।

खबर अपडेट हो रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story