haribhoomi hindi news
Azamgarh Mahotsav 2024: उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में रविवार रात (22 सितंबर) को बवाल मच गया। 'आजमगढ़ महोत्सव' के आखिरी दिन भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह स्टेज पर चढ़ते ही भीड़ बेकाबू हो गई। धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

Azamgarh Mahotsav 2024: आजमगढ़ में रविवार रात(22 सितंबर) को बवंडर मच गया। 'आजमगढ़ महोत्सव' के आखिरी दिन भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में हंगामा हो गया। अभिनेत्री के स्टेज पर चढ़ते ही भीड़ बेकाबू हो गई। लोग बैरिकेडिंग तोड़कर मंच की तरफ बढ़ने लगे। धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद जूते-चप्पल और पानी की बोतलें फेंकी गईं। पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। दर्शकों की हरकत से नाराज होकर अक्षरा सिंह परफॉरमेंस को बीच में ही रोक महोत्सव से चली गईं। आधे घंटे बाद किसी तरह लोग शांत हुए। 

'बड़ा निक लागेगा बलम' शुरू होते ही बवाल
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में आजमगढ़ महोत्सव का शुभारंभ 18 सितंबर को हुआ था। 5 दिन से चल रहे महोत्सव  के आखिरी दिन रविवार को बवंडर मच गया। कार्यक्रम को देखने के लिए 20 हजार लोग पहुंचे थे। रात 9 बजे अक्षरा सिंह स्टेज पर पहुंचीं और 'बड़ा निक लागेला बलम जी के बोलिया'...सॉन्ग गाना शुरू किया। 

कार्यक्रम छोड़कर चली गईं अक्षरा
भीड़ बेकाबू हो गई। लोगों ने हूटिंग करनी शुरू कर दी और जूते-चप्पल फेंकने लगे। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर लोगों को खदेड़ा। हंगामा के बाद अक्षरा स्टेज छोड़कर चली गईं। भीड़ को काबू करने में पुलिस को आधे घंटे लग गए। आधे घंटे बाद दोबारा आईं। इधर महोत्सव के बीच कुर्सी पर बैठने को लेकर तहसीलदार और भाजपा जिला उपाध्यक्ष भिड़ गए।

7