अयोध्या में एक साथ बनेंगे 2 विश्व रिकॉर्ड: सरयू तट पर प्रस्तुति देंगे 1100 कलाकार, 25 लाख दीपों से रोशन होगी रामनगरी  

Ayodhya Deepotsav 2024
X
Ayodhya Deepotsav 2024
श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में इस दिवाली एक साथ दो विश्व रिकॉर्ड बनेंगे। प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया, 25 लाख दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। सरयू आरती में 1100 कलाकार प्रस्तुति देंगे।

Ayodhya Deepotsav 2024: श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में एक साथ दो विश्व रिकॉर्ड बनेंगे। दिवाली पर इस बार 25 लाख दीप प्रज्जवलित कर नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा। तो वहीं सरयू आरती में 1100 कलाकार एक साथ प्रस्तुति देकर गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराएंगे। राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी है।

राम की पैड़ी के 55 घाट चिह्नित
दीपोत्सव की तैयारी को लेकर कमिश्नर गौरव दयाल ने मंगलवार को बैठक की। बताया, दीपोत्सव मेला को भव्य बनाने के लिए सभी विभाग और अधिकारी मिलकर प्रयास कर रहे हैं। राम की पैड़ी के 55 घाट चिह्नित किए गए हैं, जहां 25 लाख दीप से अधिक दीये प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

कमिश्नर गौरव दयाल के मुताबिक, दीपोत्सव मेले में 30,000 वालंटियर तैनात होंगे। पहचान-पत्र देकर इन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए जाएंगे। ताकि, दीपोत्सव के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो। किसे कहां बैठना सब कुछ पहले से तय होगा। आने-जाने का रूट भी अलग रहेगा।

यह भी पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर: रामलला के दर्शन और मंगला आरती का बदला शेड्यूल, नवरात्रि में की गई विशेष व्यवस्था

लेजर-शो और आतिशबाजी
दीपोत्सव में पर्यटन विभाग आकर्षक झांकियां और शोभायात्रा निकालेगा। इसके अलावा राम की पैड़ी पर लेजर-शो और पुराने सरयू पुल पर आतिशबाजी-शो की तैयारियां भी की जा रही हैं। इस दौरान भजन संध्या स्थल पर भी 6 लाख दीये जलाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में बनेगा नया रिकॉर्ड: दिवाली पर 25 लाख दीयों से जगमग होगी श्रीराम जन्मभूमि

आयुक्त कार्यालय में हुई तैयारी बैठक में जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह, आईजी प्रवीण कुमार, SSP राजकरन नय्यर, नगर आयुक्त संतोष शर्मा, अपर जिलाधिकारी सलिल पटेल, CDO कृष्ण कुमार, एसपी सिटी मधुबन सिंह, डीएफओ प्रणव जैन सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story