महिला ने अपने 3 बच्चों को नदी में डुबोकर मार डाला: चौथे ने भाग कर बचाई जान, डेढ़ साल पहले हुई पति की मौत

Auraiya Woman killed son: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति की मौत के बाद एक महिला ने अपने तीन बच्चों को नदी डुबोकर मार डाला। आठ वर्षीय बड़े बेटे ने नदी से किसी तरह भागकर जान बचाई। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर मां को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, मृत बच्चों के शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिए हैं।

वारदात फफूंद कोतवाली क्षेत्र के सेंगर नदी केशमपुर घाट की है। एसपी चारू निगम के मुताबिक, प्रियंका गुरुवार सुबह अपने चारो बच्चों सोनू, आदित्य (6), माधव (4) और डेढ़ साल के मंगल को लेकर ऑटो से निकली। घर से निकलते समय ताई गीता को फोन कर बताया कि बच्चों को लेकर मरने जा रही हूं। इसके बाद फोन काट दिया।
बेटे ने बयां की कहानी
8 वर्षीय बच्चे सोनू ने पुलिस को बताया, मां का नाम प्रियंका है। वह बसरेहर गांव में रहती है। डेढ़ साल पहले करंट की चपेट में आने से पिता अवनीश की मौत हो गई है। इसके बाद मां ने चचेरे देवर आशीष के साथ रह रही थी। कुछ समय से दोनों में झगड़ा चल रहा है।
औरैया में एक मां ने 3 बच्चों की हत्या कर दी
चौथा बेटा हाथ छुड़ाकर भागा तो बच गया.
डेढ़ साल का मासूम अभी भी लापता है..
महिला को पुलिस ने पकड़ लिया है...@auraiyapolice pic.twitter.com/jjCQBLW8tm
— RupendraVyadav/रुपेन्द्र🇮🇳 (@RupendraVyadav) June 27, 2024
मां ने कुछ खिलाया और नदी में धकेल दिया
सोनू ने पुलिस को बताया कि हम लोगों को लेकर मां नदी किनारे आई। यहां तीन भाइयों को कुछ खिलाया और फिर नदी में धकेल दिया। नदी में गिरते ही पहले आदित्य फिर माधव और उसके बाद मंगल को डुबो दिया। मां मेरी तरफ दौड़ी तो मैं पानी से बाहर निकलकर भाग गया।
औरैया
मृतक बच्चों की मां को पुलिस ने लिया हिरासत में
एलमृतक बच्चों की मां से की जा रही है पूछताछ
एक लापता बच्चों की तलाश कर रही है पुलिस
चार बच्चों में एक बच्चा अभी भी चल रहा लापता
बच्चों को बरामद करने के लिए पूछताछ कर रही पुलिस @auraiyapolice @Uppolice pic.twitter.com/wzyrDi3iwp
— अजय द्विवेदी एडवोकेट (जर्नलिस्ट) (@AjayDwi65357304) June 27, 2024
एसपी चारू निगम ने बताया कि नदी के पास कुछ लोगों को आते देख महिला बेटे सोनू को छोड़कर भाग गई। मृत बच्चों के मुंह से झाग आ रहा था। गोताखोरों ने डेढ़ साल के मासूम का शव नदी से बरामद किया है।
पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है, लेकिन वह कुछ भी बताने को नहीं है। बच्चों के नाना समेत परिजन पहुंच गए हैं। महिला ने इस वारदात को अंजाम क्यों किया, अब तक स्पष्ट नहीं है। परिवार के अन्य लोगों से भी भी पूछताछ की जा रही है। तीनों बच्चों के शव मर्चुरी भेज दिए गए हैं।