Republic Day 2025: CM योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

26 January 2025: CM Yogi Adityanath hoisted Tricolor in Lucknow, Republic Day greetings to people of
X
Republic Day 2025: CM योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई।
Republic Day 2025:  सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया और सभी प्रदेशवासियों को दिवस की बधाई दीं।

Republic Day 2025: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि मैं पूरे प्रदेशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। इस गौरवपूर्ण अवसर पर भारत ने अपना संविधान लागू करते हुए एक संप्रभु संपन्न लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में अपनी एक नई यात्रा को शुरू करने का निर्णय लिया था। उन्होंने आगे कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व हमें भारतीयता के गौरव का जश्न मनाने का अवसर देता है।

इसके अलावा उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी प्रदेशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व भारतीयता के गौरव का उत्सव है जो हम सभी को एक सूत्र में बांधता है। भारतीय संविधान सभी देशवासियों के अधिकारों और कर्तव्यों का मार्गदर्शन करता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दिन को हमारे लिए एक गौरवपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि संविधान को देखने से हम भारत की संस्कृति की गहराई और ऊंचाई का अनुभव कर सकते हैं। सीएम ने कहा कि हर व्यक्ति को संविधान के दायरे में रहते हुए कार्य करना चाहिए और उसे अपने कर्तव्यों का एहसास भी होना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर व्यक्ति अपने कार्यों को ईमानदारी से करेगा तो देश का विकास सुनिश्चित है, और यही संविधान की ताकत भी है। संविधान की वजह से ही भारत ने लोकतंत्र में मजबूत स्थिति बनाई है।

स्वाधीनता सेनानियों को श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गणतंत्र दिवस हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, साथ ही संविधान के प्रति हमारी निष्ठा और समर्पण की प्रेरणा भी देता है। इस गणतंत्र दिवस पर भारत के संविधान के लागू होने के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। न्याय, समता और बन्धुता के मूल सिद्धांतों के साथ संविधान ने अपनी 75 वर्ष की यात्रा को अद्भुत तरीके से पूरा किया है।

अन्य नेताओं का संदेश
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story