भरतपुर में कचरे के ढेर पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म: राहगीरों ने की मदद, हरियाणा की रहने वाली है महिला

Bharatpur hospital
X
कामां अस्पताल।
Rajasthan News: भरतपुर के डीग में एक महिला ने सोमवार 30 सितंबर को कचरे के ढेर पर बच्चे को जन्म दिया। फिलहाल महिला और बच्चा दोनो स्वस्थ्य हैं।

Rajasthan News: भरतपुर के डीग में सोमवार को एक महिला ने कचरे के ढेर पर बच्चे को जन्म दिया। फिलहाल महिला और बच्चा दोनों ठीक हैं। महिला की पहचान हरियाणा निवासी साहुनी पति जाकिर के रूप में हुई है।

सोमवार की सुबह एक महिला कराहते हुए अकेले अपने बच्चों के साथ पड़ी थी। इस दौरान वहां से अपनी बड़ी बहन को छोड़कर आ रहे एक एडवोकेट संजय निकल रहे थे। उन्होंने बताया कि मैं चौराहे से कोसी चौराहा (घर) की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक महिला अपने बच्चों के साथ कचरे के ढेर में पड़ी दिखी। महिला के साथ कोई भी बड़ा सदस्य नहीं था।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में काटे जाएंगे 1 लाख से ज्यादा पेड़, सरकार की ओर से मिली हरी झंडी

ढकने के लिए नहीं थे कपड़े
यह देखकर एडवोकेट संजय ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन तब तक डिलीवरी हो चुकी थी। संजय ने बताया कि महिला की कोई मदद करने के लिए खड़ा नहीं हुआ। उसके पास को कपड़ा भी नहीं था। जिससे शरीर को ढका जा सके। इस दौरान पत्नी सुचित्रा ने वहां पर पड़े अखबार और घास से बच्चों को ढका।

महिला और बच्चा स्वस्थ्य
इसके बाद महिला को कामां हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसे ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। अस्पताल के डॉक्टर सोहित सिंघल ने बताया कि फिलहाल महिला और उसके बच्चे की हालत ठीक है। महिला के घर पर भी सूचना दे दी गई है। वह हरियाणा के पुन्हाना की रहने वाली है। अभी वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। सिर्फ इतना बता पाई है कि तीन बच्चों के साथ घाटी खानपुर से कामां आई थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story