Rajasthan News: राजस्थान में काटे जाएंगे 1 लाख से ज्यादा पेड़, सरकार की ओर से मिली हरी झंडी

tree
X
बारां जिले में एक लाख से ज्यादा पेड़ काटे जाएंगे।
Rajasthan News: राजस्थान के बारां जिले में पंप स्टोरेज प्लांट लगाने के लिए करीब 1 लाख से ज्यादा हरे पेड़ काटे जाएंगे।

Rajasthan News: राजस्थान के बारां जिले में पंप स्टोरेज प्लांट को लगाने के लिए लाखों हरे पेड़ काटे जाएंगे। केंद्र सरकार की वन सलाहकार समिति (एफएसी) ने मार्च 2025 तक पेड़ो को काटने की हरी झंडी दी है। इसके लिए केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री ने अनुमोदन किया है।

निजी कंपनी ग्रीनको एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से यह प्लांट शाहाबाद के हनुमंतखेड़ा, मुंगावली में लगाया जा रहा है। जिसमें 1800 मेगावाट की बिजली उत्पादन करने की क्षमता वाले परियोजना का निर्माण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: सरकार बेच रही है प्याज: जयपुर में 35 रुपए किलो में इन 10 जगहों से खरीदें प्याज, यहां नोट करें जगह और समय

1 लाख से ज्यादा पेड़ काटने की उम्मीद
इस परियोजना के लिए जिले के करीब 1 लाख से ज्यादा पेड़ काटे जाएंगे। जिसकी वजह से वन क्षेत्र की जैव विविधता को काफी नुकसान होने की संभावना है। जबकि, राज्य सरकार ने 2 साल पहले ही इस क्षेत्र को संरक्षित वन क्षेत्र घोषित किया था।

ये भी पढ़ें: खुली जीप पर प्रेमचंद्र बैरवा के बेटे ने बनाया Reel: कांग्रेस नेता की बताई जा रही गाड़ी, डिप्टी सीएम ने दी सफाई

400 हेक्टेयर भूमि केवल वन क्षेत्र
बता दें, इस परियोजना के लिए करीब 700 हे€क्टेयर भूमि की जरूरत पड़ेगी। जिसमें 400 हेक्टेयर भूमि केवल वन क्षेत्र की है। हालांकि केन्द्र सरकार की वन सलाहकार समिति ने भी हरी झंडी दे दी है। जिसके बाद केन्द्रीय वन और पर्यावरण मंत्री ने भी अनुमोदन कर दिया है। यह क्षेत्र जड़ी बूटियों और वन्यजीवों के लिए जाना जाता है। जिसमें इसके पेड़ो के कट जाने की वजह से पर्यावरण को काफी नुकसान होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story