Rajasthan: 2 दिन बाद घर पर होने वाली थी शादी, सिलेंडर में भड़की आग; दूल्हा समेत 5 लोग झुलसे

PBM Hospital Bikaner
X
पीबीएम अस्पताल बीकानेर
Rajasthan: बीकानेर जिले के लूणकरणसर में मंगलवार, 28 अप्रैल को घर पर लगे सिलेंडर में आग भड़क उठी। जिसमें दूल्हा उसकी मां समेत 5 लोग घायल हो गए।

Rajasthan: बीकानेर जिले के लूणकरणसर में दो दिन बाद यानी 30 अप्रैल को शादी समारोह के कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। शादी से पहले आज मंगलवार, 28 अप्रैल को घर पर लगे सिलेंडर में आग भड़क उठी। जिसमें दूल्हा उसकी मां समेत 5 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार लूणकरणसर के वार्ड 11 निवासी ओंकारनाथ के घर पर उनके बेटे और दो बेटियों की शादी 30 अप्रैल को होनी थी, जिसको लेकर तैयारियां चल रही थी। आज घर पर बान भरने (हल्दी और तेल चढ़ाने) के लिए काफी महिलाएं एकत्रित थी। इस दौरान महिलाओं ने चाय बनाने के लिए सिलेंडर को चालू कर दिया। तभी अचानक से सिलेंडर में आग पकड़ ली।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, कांस्टेबल के लिए निकली बंपर भर्ती; जानें पूरी प्रोसेस

5 लोग हुए हादसे का शिकार
आग लगते देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। इस दौरान आग ने अपनी जद में कई लोगों को ले लिया। जिसमें दूल्हा-दुल्हन की मां समेत 5 लोग झुलस गए हैं। जिसकी पहचान दूल्हा दामोदर, मां मोहिनी देवी, तुलछी देवी, सरस्वती और माली के रूप में हुई है। यह घटना शाम करीब 4 बजे की है।

दो महिलाएं 50 प्रतिशत से ज्यादा झुलसी
इस हादसे में झुलसे लोगों को पहले लूणकरणसर के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां दो लोगों (माली और मोहिनी) की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल रेफर किया गया। दोनों 50 प्रतिशत से ज्यादा झुलसी बताई जा रही हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story