Weather Update: राजस्थान में मिलेगी गर्मी से राहत, बिहार-झारखंड बारिश का अनुमान, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Aaj Ka Mausam: राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित देश में के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तापमान 50 डिग्री सेस्लियस को पार कर गया है। भीषण गर्मी से राजस्थान में अब तक 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, अब राजस्थानवासियों के लिए राहतभरी खबर है। यहां के तापमान में गिरावट के साथ कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का भी अनुमान है।
#WATCH असम: गुवाहाटी में चक्रवात 'रेमल' के प्रभाव के कारण तेज हवाओं और भारी बारिश हुई। शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया, कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंबे उखड़ गए। pic.twitter.com/Wq6Oy8uyYh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2024 मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधे श्याम शर्मा ने बताया, राजस्थान के बाड़मेर और फलौदी में सर्वाधिक 49.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। पिछले 24 घंटे से राजस्थान के हर इलाके में हीट वेव चल रही हैं। लेकिन अगले 24 घंटे में दक्षिणी राजस्थान के कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट शुरू होगी।
#WATCH जयपुर: मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के निदेशक राधे श्याम शर्मा ने कहा, "पिछले 24 घंटों में राजस्थान के अधिकतर भागों में हीट वेव और सीवियर हीट वेव दर्ज़ की गई हैं। अधिकतम तापमान फलोदी और बाड़मेर में दर्ज़ किया गया है। बाड़मेर में 49.3 डिग्री सेल्सियस और फलोदी में 49.4 डिग्री… pic.twitter.com/jderiaKisi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2024 मौसम वैज्ञानिक शर्मा के मुताबिक, 29-30 मई तक राजस्थान के अधिकांश हिस्सों के अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी। 31 मई से उत्तरी राजस्थान में तेज हवाएं और कुछ जगह हल्की बारिश की संभावना है। आंधी बारिश की यह गतिविधियां 1 और 2 जून को भी राजस्थान के कुछ इलाकों में जारी रहेंगी।
#WATCH असम: दिमा हसाओ जिले में भारी बारिश के बाद नदी का पानी बढ़ने से सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया और हाफलोंग-सिलचर लिंक रोड कट गया है।
दिमा हसाओ जिले के डिप्टी कमिश्नर सिमंता कुमार दास ने ANI को बताया कि, जिला प्रशासन ने हाफलोंग-सिलचर कनेक्टिंग रोड को 1 जून तक बंद कर दिया है।… pic.twitter.com/XHr79Ivbin
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2024 भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजस्थान के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम यूपी और गुजरात में भी रेड अलर्ट जारी किया है। यह सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए है। इनमें गर्मी से संबंधित बीमारियों और हीटस्ट्रोक की आशंका है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली-एनसीआर भीषण लू की चपेट में है। सोमवार को यहां का तापमान 48 पार और फरीदाबाद में 47 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 30 मई तक लू से राहत नहीं मिलने वाली। हालांकि, 30 मई के बाद दिल्ली में धीरे-धीरे लू कम होगी।
इन इलाकों में बारिश की संभावना
स्काईमेट वेदर के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में कुछ जगह अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना है। लक्षद्वीप, केरल, और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मध्यम बारिश की उम्मीद है। इसी तरह तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी हल्की बारिश हो सकती है।
तापमान में शुरू होगी गिरावट
गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तरी ओडिशा में भी हल्की बारिश की संभावना है। गुजरात और राजस्थान के अधिकतम तापमान में गिरावट शुरू होगी। 28 मई को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में गंभीर लू की स्थिति बन सकती है। इसके बाद इसकी तीब्रता में गिरावट आएगी।
असम और पश्चिम बंगाल में बारिश
असम के गुवाहाटी में चक्रवात 'रेमल' के प्रभाव के कारण मंगलवार दोपहर तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई। कुछ हिस्सों में जलभराव तो कुछ जगह पेड़ और बिजली के खंबे टूटने से आवागमन प्रभावित रहा। पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई है।
#WATCH असम: गुवाहाटी में चक्रवात 'रेमल' के प्रभाव के कारण तेज हवाओं और भारी बारिश हुई। शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया, कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंबे उखड़ गए। pic.twitter.com/Wq6Oy8uyYh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2024 