haribhoomi hindi news
राजस्थान में मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला, जहां राज्य सरकार ने एक साथ 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।

राजस्थान में मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला, जहां राज्य सरकार ने एक साथ 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फैसले के तहत 25 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं, जिससे प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

इस फेरबदल में जयपुर के कलेक्टर जितेंद्र सोनी को मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में सचिव के पद पर भेजा गया है। इसके साथ ही उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वहीं, Tina Dabi को बाड़मेर से हटाकर टोंक जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। उनके इस ट्रांसफर को लेकर प्रशासनिक हलकों में काफी चर्चा है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
वित्त (बजट) सचिव राजन विशाल को जल जीवन मिशन का मिशन निदेशक बनाया गया। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव संदेश नायक को जयपुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। 

इन जिलों में बदले कलेक्टर
जिन जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं, उनमें जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, बाड़मेर, प्रतापगढ़, सीकर, फलोदी, बारां, बीकानेर, गंगानगर, चित्तौड़गढ़, पाली, सिरोही, बूंदी, डीडवाना-कुचामन, नागौर, करौली, दौसा, खैरथल-तिजारा, डूंगरपुर, सलूंबर, डीग और कोटपूतली-बहरोड़ शामिल हैं।

कार्मिक विभाग ने जारी की सूची
इन तबादलों की आधिकारिक सूची राज्य के कार्मिक विभाग द्वारा जारी की गई है। माना जा रहा है कि यह बदलाव प्रशासनिक कामकाज को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

7