Logo
election banner
Rajasthan News: राजस्थान के फतेहपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दोस्तों को कुचल दिया। बस दोनों को 50 तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।

जयपुर। तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रहे बाइक सवार दोस्तों को कुचल दिया। टक्कर के बाद दोनों बस के टायर के नीचे फंस गए। बस 50 फीट तक घसीटते हुए ले गई। दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत हो गई। बस का ड्राइवर मौके से भाग गया। हादसा सीकर के फतेहपुर में जयपुर-चूरू हाईवे पर हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों के शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया। बस को जब्त कर लिया है। 

पेट्रोल भरवाने जा रहे थे दोनों दोस्त 
पुलिस के मुताबिक, लोक परिवहन की बस चूरू से सीकर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से फतेहपुर निवासी कयूम (18) पुत्र अयूब और समीर (18) पुत्र राशिद बाइक से पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। इसी दौरान बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद बाइक सवार दोनों युवक बस के टायर के नीचे फंस गए। बस दोनों को 50 मीटर तक घसीटते ले गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया। हादसे के समय बस में 30 सवारियां बैठी थी।

रॉन्ग साइड से आ रही थी बस 
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जयपुर-चूरू हाईवे का काम चल रहा है। जिसके कारण एक तरफ का रास्ता बंद है। बस रॉन्ग साइड चल रही थी। बाइक सवार युवक सही दिशा में चल रहे थे। इस दौरान बस ने इनको चपेट में ले लिया। दोनों की मौत हो गई।  हादसे के बाद पुलिस पहुंची और दोनों को राजकीय धानुका अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे 
जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक 12वीं कक्षा में एक साथ पढ़ते थे। समीर वार्ड 10 का रहने वाला था। समीर के पिता का देहांत कुछ साल पहले हुआ था। अब परिवार में उसकी मां और तीन बड़े भाई बहन है। कयूम के पिता मजदूरी करते हैं। दो भाइयों में कयूम बड़ा था। कयूम दो साल से अपने नाना के पास ननिहाल में रहता है।  

5379487