Rajasthan News: राजस्थान के जवान जितेंद्र सिंह चीन-सिक्किम बॉर्डर पर शहीद, 20 दिन पहले ही घर से ड्यूटी पर लौटे

soldier Jitendra Singh martyred
X
शहीद जवान जितेंद्र सिंह शेखावत।
Rajasthan News: चीन-सिक्किम बॉर्डर पर राजस्थान के जवान जितेंद्र सिंह शहीद हो गए। जिनका रविवार को उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

Rajasthan News: झुंझुनू निवासी जवान जितेंद्र सिंह शेखावत चीन-सिक्किम बॉर्डर पर शहीद हो गए। रविवार को शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सुलताना पहुंचा है। जहां सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा। जितेंद्र सिंह (48) रक्षा सेवा कोर (डीएससी) में हवलदार के पद पर तैनात थे।

शहीद जवान की खबर मिलते ही पूरे इलाके में मातम छा गया। जितेंद्र सिंह के बड़े भाई रविंद्र सिंह ने बताया कि पार्थिव शरीर को 14 सितंबर की रात 11 बजे आगरा लाया गया था। वहां से सड़क मार्ग द्वारा रविवार सुबह 4 बजे जयपुर पहुंची है। जयपुर से सुबह 10.30 बजे पार्थिव शरीर झुंझुनूं पहुंची। इसके बाद तिरंगा यात्रा निकालकर पैतृक गांव सुलताना लाया गया है।

अचानक से बिगड़ी थी तबीयत
भाई ने बताया कि जितेंद्र 25 अगस्त को छुट्‌टी से ड्यूटी पर सिक्किम लौटे थे। इसके बाद ड्यूटी के समय ही 10 सितंबर की सुबह 7 बजे सिक्किम में चाइना बॉर्डर पर स्थित युमथांग पोस्ट से सैन्य वाहन में जाते समय अचानक से तबीयत बिगड़ी गई। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सीएम को लिखा पत्र, शहीद के सम्मान में रखी ये मांग

युमथांग में आक्सीजन लेवल बहुत कम होता है
बड़े भाई के मुताबिक युमथांग पोस्ट हाई एल्टीट्यूड एरिया है। जिसकी वजह से ऑक्सीजन लेवल बहुत कम होता है। यह भी एक कारण हो सकता है। जितेंद्र सिंह का छोटा भाई रविंद्र सिंहई सेना से रिटायर्ड हैं। वहीं बड़े भाई रूपेंद्र सिंह मर्चेंट नेवी से रिटायर्ड हैं। सबसे छोटा भाई मनिंद्र सिंह गांव में ही रहता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story