Logo
election banner
Bhajanlal Cabinet Oath: राजस्थान में भजन टीम तैयार हो चुकी है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को 12 कैबिनेट सहित 22 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यहां देखें मंत्रिमंडल की लिस्ट-

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। शनिवार को राज्यपाल कलराज मिश्र ने 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें 12 कैबिनेट, 5 राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) और 5 राज्य मंत्री हैं। सांसद पद छोड़कर विधायक बने किरोड़ीलाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दो डिप्टी सीएम को मिलाकर अब सरकार के मंत्रियों की संख्या 25 हो गई है।

Minister of CM Bhajan Team
राजस्थान में 22 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ।

चलते चुनाव में प्रत्याशी को बनाया मंत्री
सबसे खास यह है कि भाजपा ने श्रीकरणुपर सीट से प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बनाया है। यह राजस्थान में पहला मामला है, जब चलते चुनाव के बीच किसी प्रत्याशी को मंत्री बनाया गया हो। श्रीकरणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव कैंसिल हो गए थे। यहां 5 जनवरी को वोटिंग होनी है। नियमानुसार कोई भी वयस्क भारतीय नागरिक बिना विधायक बने छह महीने तक मंत्री बना रह सकता है।

सीएम सहित 25 मंत्रियों में 20 पहली बार बने 
मंत्रिमंडल में जिन 22 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इनमें 17 पहली बार मंत्री बने हैं। 12 कैबिनेट मंत्रियों से 9, पांच स्वतंत्र प्रभार वाले में से चार और पांच राज्य मंत्रियों में से चार पहली बार मंत्री बने हैं। अगर सीएम और दो डिप्टी सीएम को भी मिला लिया जाए तो 25 में से 20 पहली बार के मंत्री हैं।

'भजन टीम' के कैबिनेट मंत्रीrajasthan cabinet 2024rajasthan cabinet 2024rajasthan cabinet 2024rajasthan cabinet 2024rajasthan cabinet 2024rajasthan cabinet 2024

'भजन टीम' के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

rajasthan cabinet 2024rajasthan cabinet 2024rajasthan cabinet 2024एक 'भजन टीम' के राज्यमंत्री rajasthan cabinet 2024rajasthan cabinet 2024rajasthan cabinet 2024

jindal steel Ad
5379487