New Four Lane: राजस्थान के 2 नेशनल हाईवे को फोरलेन बनाने की मंजूरी, केंद्र सरकार ने जारी की राशि

New Four Lane Approval to make 2 national highways of Rajasthan
X
राजस्थान के 2 नेशनल हाईवे को फोरलेन बनाने की मंजूरी।
New Four Lane: राजस्थान में 2 नेशनल हाईवे को फोरलेन बनाने की तैयारी की जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने इसके निर्माण और चौड़ा करने की मंजूरी दे दी है।

New Four Lane: राजस्थान में 2 नेशनल हाईवे को फोरलेन बनाने की तैयारी की जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने इसके निर्माण और चौड़ा करने की मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार के इस निर्णय का सीकर सहित प्रदेश के लोगों को फायदा मिलेगा।

दरअसल, सीकर जिले के दो राष्ट्रीय राजमार्गों को फोरलेन किया जा रहा है। फोरलेन बनने से प्रदेश के लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। राज्य सरकार की पहल के बाद केंद्र सरकार ने मंजूरी देकर विकास की रफ्तार बढ़ा दी है।

पूर्व सांसद ने दी जानकारी
पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने हाल ही में केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है। जिसके बाद ही पिछले साल से अटके प्रोजेक्ट की उम्मीद जगी है। सीकर शहर में बायपास रामू का बास से लेकर भढ़ाढर चौराहे तक फोरलेन चौड़ाईकरण होगा। इसकी जानकारी स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी।

ये भी पढ़ें: DA Hike in Rajasthan: राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स का 2 प्रतिशत डीए बढ़ा, 12 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा

लोगों ने मंत्री का जताया आभार
इसके साथ ही लक्ष्मणगढ़ से फतेहपुर तक बनी सड़क फोरलेन होगी। केंद्रीय सड़क मंत्री ने राज्य की कई राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए कुल 6621 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की है, जिसमें सीकर जिले के दो प्रोजेक्ट शामिल हैं। मंजूरी मिलते ही सीकरवासियों ने केंद्रीय मंत्री का आभार जताया।

पिछले साल हुई थी घोषणा
बता दें, कि इस प्रोजेक्ट की पिछले साल ही घोषणा की गई थी, लेकिन स्वीकृति न जारी होने की वजह से काम अटका हुआ था। जिसकी वजह से शहरवासियों को जाम की समस्या जूझना पड़ रहा था। लेकिन अब इससे काफी हद तक लोगों को राहत मिल सकेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story