बोरवेल में गिरी मासूम: 80 मिनट में सकुशल रेस्क्यू, 5 फीट की गहराई में फंसी थी बच्ची 

Sikar
X
बोरवेल में गिरी 4 वर्षीय मासूम।
Rajasthan News: सीकर में सोमवार को 4 साल की एक मासूम बच्ची खेलते हुए अचानक बोरवेल में गिर गई। हालांकि कुछ देर में बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।

Rajasthan News: सीकर में सोमवार को 4 साल की एक मासूम बच्ची खेलते हुए अचानक बोरवेल में गिर गई। जैसे ही मां को इस बात की जानकारी लगी वह शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाने लगी। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। हालांकि कुछ देर में बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।

यह घटना रींगस (सीकर) वार्ड नंबर 32 की बालाजी विहार कॉलोनी की है। जहां 5 बजे के करीब एक बच्ची परी उर्फ रिया (4) पुत्री रविंद्र कुमार सहरिया आदिवासी निवासी बारां खेल रही थी। लेकिन इसी दौरान वह अचानक से बोरवेल में गिर गई।

10 मिनट में नगर निगम की टीम
जैसे ही इस घटना की जानकारी उसकी मां को पता चली तो उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शोर मचा कर आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाने लगी। सूचना पाकर करीब 10 मिनट बाद नगर पालिका टीम दो जेसीबी, ग्लेंडर मशीन, रस्सी सहित कई उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। जिसके तुरंत बाद ही बालिका को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया।

करीब 80 मिनट में किया रेस्क्यू
शाम करीब 6 बजकर 50 मिनट के आसपास बच्ची को बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उपखण्ड अधिकारी दीपांशु सांगवान ने बताया कि बच्ची बोरवेल में 5 फुट की गहराई पर फंसी हुई थी। जिसके लिए नगर पालिका की टीम ने JCB से करीब 10 फुट की गहराई तक खुदाई की। इसके बाद ग्लेंडर मशीन से बोरवेल की पाइप को काट कर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसमें करीब 80 मिनट का समय लगा।

कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर
इस हादसे की सूचना पाकर उपखंड अधिकारी दीपांशु सांगवान सहित तहसीलदार विवेक कटारिया, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी हरिनारायण यादव, पटवारी शीशराम चाहर, पुलिस थाना प्रभारी कृष्ण कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story