Logo
election banner
राजस्थान के जयपुर में बड़ा हादसा हो गया। सिलेंडर लीक होने से घर में आग भड़की गई। आग में 3 बच्चों सहित माता-पिता की जिंदा जलने से मौत हो गई। फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाकर जले हुए शवों को पुलिस ने बाहर निकाला गया।

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में बड़ा हादसा हो गया। सिलेंडर लीक होने से घर में आग भड़की गई। आग में एक परिवार जिंदा जल गया। हादसे में 3 बच्चों सहित माता-पिता की मौत हो गई। आग पर काबू पाने के बाद जले शवों को पुलिस ने बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए पांचों शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। दर्दनाक हादसा जयपुर के जैसल्या गांव में गुरुवार सुबह 7.30 बजे हुआ। 

हादसे में इनकी हुई मौत 
पुलिस के मुताबिक, हादसे में राजेश (26), उसकी पत्नी रुबी (24), ईशु (7), दिलखुश (2) और खुशमानी (4) साल के बच्चे की मौत हो गई थी। परिवार मोतिहारी (बिहार) का रहने वाला था। यहां किराए पर रहता था। सिलेंडर के रेगुलेटर के पैनल से आग निकली थी, जिससे कमरे में आग फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में सिलेंडर जलता हुआ मिला और कमरे का गेट ब्लॉक था। पुलिस ने बताया कि राकेश एक फैक्ट्री में काम करता था। परिवार 4-5 महीने से यहां रह रहा था। कुछ दिन छुट्टी पर बिहार गए थे। कल शाम को ही वापस आए थे। आज सुबह हादसा हो गया। 

सीएम भजनलाल शर्मा ने शोक व्यक्त किया 
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोक व्यक्त किया है। सीएम ने एक्स पर लिखा है कि जयपुर के विश्वकर्मा में भीषण आग की चपेट में आने से 5 नागरिकों के निधन का समाचार हृदय विदारक है। परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरण में स्थान और परिजनों को वज्रपात सहन करने की शक्ति देने और घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थन करता हूं। घायलों को समुचित उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

शोर मचा तो पड़ोसी दौड़े, पुलिस को दी सूचना 
पड़ोस में रहने वाले वालों ने बताया कि राजेश ने सिलेंडर बदलकर खाना बनाने के लिए रेगुलेटर लगाया था। रेगुलेटर शायद सही ढंग से नहीं लगा होगा। इसके कारण लीकेज हो गया और आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे कमरे में फैल गई। घर से धुआं उठ रहा था। इसके बाद शोर मचा तो लोग उस घर की ओर दौड़े। पुलिस को सूचना दी। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

5379487