पंजाब में कांग्रेस को झटका: विधानसभा उपनेता राजकुमार चब्बेवाल AAP में शामिल, 10 दिन पहले कर्ज की पोटली लेकर सदन पहुंचे थे

Congress MLA Raj Kumar Chabbewal
X
Congress MLA Raj Kumar Chabbewal
Congress MLA Raj Kumar Chabbewal: ​​​​​​​चब्बेवाल दलित नेता हैं। 2015 में कांग्रेस ने उन्हें पंजाब अनुसूचित जाति आयोग का चेयरमैन बनाया गया था। चब्बेवाल के आने से आप के साथ दलित वोटर के भी जुड़ने की संभावना है।

Congress MLA Raj Kumar Chabbewal: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तीसरा बड़ा झटका लगा है। विधायक राज कुमार चब्बेवाल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने सीएम भगवंत मान से मुलाकात की। चब्बेवाल ने शुक्रवार को कांग्रेस के साथ-साथ अपनी विधानसभा सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। उन्हें होशियारपुर संसदीय सीट से मैदान में उतारे जाने की संभावना है। 10 दिन पहले ही वह आप सरकार के लिए कर्ज की पोटली लेकर विधानसभा पहुंचे थे।

राज कुमार ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर होशियारपुर से संसदीय चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा के सोम प्रकाश से हार गए थे।

2009 में कांग्रेस में हुए थे शामिल
राजकुमार तीसरे कांग्रेसी नेता हैं, जो पार्टी छोड़कर गए। उन्होंने 2009 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। 2017 में उन्हें पहली बार टिकट मिला था। उन्होंने होशियारपुर से चुनाव जीता था। वहीं, 2012 के चुनाव में उन्होंने आप उम्मीदवार हरमिंदर सिंह संधू को हराया था। राजकुमार से पहले बस्सी पठाना से पूर्व विधायक जीपी सिंह भी आप में शामिल हो चुके हैं। वहीं, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुकी हैं।

गुरदासपुर के लिए भी आप लगा रही कांग्रेस में सेंध
चब्बेवाल दलित नेता हैं। 2015 में कांग्रेस ने उन्हें पंजाब अनुसूचित जाति आयोग का चेयरमैन बनाया गया था। चब्बेवाल के आने से आप के साथ दलित वोटर के भी जुड़ने की संभावना है। वहीं, रिपोर्टों से पता चलता है कि AAP गुरदासपुर सीट के लिए एक और कांग्रेस नेता को लुभाने की कोशिश कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story