मराठा आरक्षण पर बवाल: अंबड में प्रदर्शनकारियों ने फूंकी रोडवेज बस, 3 जिलों में इंटरनेट ठप, मनोज जरांगे का मुंबई जाने का प्लान कैंसिल

Maratha reservation
X
Maratha reservation
Maratha Protestors Burn State Transport Bus: कानून व्यवस्था की समस्या पैदा होने के बाद गृह विभाग ने संभाजीनगर, जालना और बीड जिले में इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी हैं। यह सेवाएं 10 घंटे के लिए बंद रहेंगी। एक्टिविस्ट मनोज जरांगे ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को यह बताना चाहिए कि कुनबी मराठों के सगे संबंधियों पर अधिसूचना क्यों लागू नहीं की जा रही है। 

Maratha Protestors Burn State Transport Bus: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन जारी है। सोमवार को मनोज जरांगे ने मुंबई जाने और वहां आंदोलन करने का प्लान कैंसिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे कानून का सम्मान करेंगे। मराठा भी राज्य में शांति बनाए रखें। कोई कानून हाथ में लें। उनकी अपील के बावजूद अंबड तालुका में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर एक रोडवेज बस को आग लगा दी गई। इसका वीडियो सामने आया है। इसके बाद क्षेत्र में कर्फ्यू लगाना पड़ा।

तीर्थपुरी शहर में लगा कर्फ्यू
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मराठा प्रदर्शनकारियों ने अंबड तालुका के तीर्थपुरी शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर राज्य परिवहन की एक बस को आग लगा दी। इसके बाद कार्यकर्ता मनोज जारांगे द्वारा मराठा आरक्षण के लिए चल रहे आंदोलन को देखते हुए कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

दर्ज कराई शिकायत, जालना में बस सेवाएं सस्पेंड
इस अग्निकांड मामले में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। अगली सूचना तक जालना में बस सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।

इन तीन जिलों में इंटरनेट सेवा ठप
कानून व्यवस्था की समस्या पैदा होने के बाद गृह विभाग ने संभाजीनगर, जालना और बीड जिले में इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी हैं। यह सेवाएं 10 घंटे के लिए बंद रहेंगी। एक्टिविस्ट मनोज जरांगे ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को यह बताना चाहिए कि कुनबी मराठों के सगे संबंधियों पर अधिसूचना क्यों लागू नहीं की जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story