MP में फिर लहराया भाजपा का परचम: इंदौर नगर निगम के 22 जोन अध्यक्षों के लिए हुए चुनाव में क्लीनस्वीप, खाता नहीं खोल पाई कांग्रेस

Indore Municipal Corporation Zone President Election: मध्य प्रदेश के इंदौर नगर निगम में बुधवार हो हुए जोन अध्यक्षों के चुनाव में भाजपा ने क्लीनस्वीप करते हुए सभी 22 पदों पर जीत दर्ज कर ली। कांग्रेस यहां खाता तक नहीं खोल पाई। इंदौर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का गृह जिला है। इसके बावजूद कोई करिश्मा नहीं दिखा पाए।
जोनवार निर्वाचित अध्यक्ष
| जोन | निर्वाचित अध्यक्ष |
| जोन-1 | भावना मनोज मिश्रा |
| जोन-2 | मीता रामबाबू राठौर |
| जोन-3 | गजानंद गावड़े |
| जोन-4 | पराग कौशल |
| जोन-5 | मुन्नालाल यादव |
| जोन-6 | सुनीता चोखण्डे |
| जोन-7 | पूजा पाटीदार |
| जोन-8 | संगीता जोशी |
| जोन-9 | लालबहादुर वर्मा |
| जोन-10 | पुष्पेंद्र पाटीदार |
| जोन-11 | महेश बसवाल |
| जोन-12 | रूपा दिनेश पांडे |
| जोन-13 | ओपी आर्य |
| जोन-14 | नितिन शर्मा शानू |
| जोन-15 | हरप्रित कौर लुथार |
| जोन-16 | शिखा संदीप दुबे |
| जोन-17 | संध्या जायसवाल |
| जोन-18 | मृदुल अग्रवाल |
| जोन-19 | प्रणव मंडल |
| जोन-20 | बरखा नितिन मालू |
| जोन-21 | प्रशांत बड़वे |
| जोन-22 | सुरेश कुरवाड़े |
इंदौर में ऐसे हुए जोन अध्यक्षों के चुनाव
इंदौर नगर निगम के सभी वार्ड पार्षदों को उनके जोन कार्यालय में बुलाया गया और जोन अध्यक्ष का नाम तय कर चुनावी प्रक्रिया शुरू की गई। सुबह 9.45 बजे पहले पार्षदों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें उन्हें निवार्चन प्रक्रिया से अवगत कराया गया। सुबह 10 से 10.15 बजे तक नामांकन का समय था। संवीक्षा के बाद सुबह 10.30 बजे से नाम वापसी की प्रक्रिया हुई। इसके बाद मतदान और परिणाम घोषित कर दिए गए। हालांकि, ज्यादातर अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिए गए। मतदान की नौबत ही नहीं आई ।
