भोपाल का शीतला माता मंदिर: मातारानी की महिमा अपार, चरणों में अर्जी लगाते ही सारी मुरादें पूरी

Shitala Mata Temple of Bhopal
X
Shitala Mata Temple of Bhopal
Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि का आज यानी सोमवार को पांचवां दिन है। आज हम आपको भोपाल के शीतला माता के प्रचीन की खासियत, महिमा, महत्व और मान्यता के बारे में बता रहे हैं। 

Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि का आज यानी सोमवार को पांचवां दिन है। आज हम आपको भोपाल के शीतला माता के प्रचीन मंदिर की खासियत, महिमा, महत्व और मान्यता के बारे में बता रहे हैं। चलिए जानते हैं टोला जमालपुरा स्थित शीतला माता का मंदिर कितना खास है...। मान्यता है कि शीतला माता के दरबार में जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा से अर्जी लगाते हैं माता रानी उनकी मुराद को पूरा करती हैं। खासतौर पर यहां पर लोग नौकरी, संतान प्राप्ति और बीमारी से मुक्ति पाने की मुरादें लेकर आते हैं। मातारानी के चरणों में अर्जी लगाते ही श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती है।

106 साल पुराना है माता का मंदिर
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित विष्णुकांत जोशी ने बताया कि शीतला माता का मंदिर 106 साल पुराना है। पहले यहां पर छोटा मंदिर हुआ करता था। आज इसको आधुनिक रूप दिया गया है। साथ ही यहां 106 साल पुराना नीम का पेड़ लगा है। पेड़ की पत्ती खाने और किसी भी प्रकार की बीमारी को लेकरलाल कपड़ा बांधने से मन्नत पूरी होती है।

माता से अर्जी लगाने पर घर में गूंजी किलकारी
टीला जमालपुरा में रहने वाले भारत यादव 12 साल से माता रानी के दर्शन के लिए आ रहे है। भारत का कहना है कि जब भी कोई मुश्किलें परेशानी आती हैं तो माता रानी के सामने अर्जी लगाते हैं। माता रानी उसे पूरा करती हैं। भारत ने बताया कि हमारे एक परिचित के यहां सालों से संतान नहीं हो रही थी। मातारानी के दरबार में आकर उन्होंने सच्चे मन से अपनी अर्जी लगाई। एक साल के भीतर ही मातारानी ने उनकी पुकार सुन ली और पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। माता रानी सच्चे दिल से मांगी मुरादें पूरी करती हैं।

कल विशाल कन्या पूजन
पंडित श्रीहरि जोशी ने बताया कि मंदिर में सभी तीज त्योहार धूमधाम से मनाए जाते हैं। इसी के तहत नवरात्रि पर 9 अक्टूबर को गरबा का आयोजन किया जाएगा। 10 को महाआरती की जाएगी। इसके एक दिन पहले 8 अक्टूबर को मंदिर में विशाल कन्या पूजन का आयोजन होगा। इस मौके पर क्षेत्र की 501 कन्या को पुस्तक व अन्य जरूरी सामग्री वितरण की जाएगी। विशेष रूप से शीतला माता जनकल्याण भक्त मंडल के मुख्य संरक्षक सांसद आलोक शर्मा व संरक्षक मनोज राठौर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story