जेट स्ट्रीम हवाओं से तापमान गिरा: पमचमढ़ी-अमरकंटक सबसे ठंडे, भिंड ग्वालियर में कोहरा 

Madhya Pradesh today weather update, mercury rises to 4.3 degrees in 18 districts, rain alert after 12
X
MP का मौसम: भोपाल, जबलपुर सहित 18 जिलों में 4.3° तक बढ़ा पारा; इन 7 शहरों में बूंदाबांदी, 12 के बाद बारिश
मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से यानी ग्वालियर-चंबल संभाग में भी ठंड का असर बढ़ने लगा है। शनिवार (16 नवंबर) सुबह भिंड-ग्वालियर और निवाड़ी में हल्की धुंध रही।

MP Weather Update Today : मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में ठंड का प्रभाव बढ़ने लगा है। हालांकि, गुरुवार-शुक्रवार की रात भी पमचमढ़ी और अमरकंटक सबसे ठंडे रहे। ग्वालियर, भिंड और निवाड़ी में सुबह हल्की धुंध (कोहरा) भी नजर आया। शनिवार की रात यहां 2 डिग्री तक तापमान गिर सकता है। अगले 20 नवंबर तक मौसम का रुख ऐसा ही देखने को मिलेागा।

जेट स्ट्रीम हवाओं से बदला मौसम का रुख
मध्य प्रदेश में पिछले 3 दिन से ठंड का असर बढ़ रहा है। इसकी मुख्य वजह उत्तर-पूर्वी हवाओं में कही और पहाड़ों में जेट स्ट्रीम हवाएं चलना माना जा रहा है। यह हवाएं एमपी के उत्तरी हिस्से में पहुंच रही हैं और इनका मौसम में भी देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: Bhopal News in Brief, 16 November: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

ठंड के साथ कोहरा भी बढ़ा
मध्य प्रदेश में ठंड के साथ कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा। शुक्रवार सुबह भोपाल समेत कई शहरों में कोहरा छाया रहा। जबकि, शनिवार को भिंड, ग्वालियर और निवाड़ी में हल्का कोहर देखने को मिला।

यह भी पढ़ें: News in Brief, 16 November: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

MP के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान

  • मध्य प्रदेश में शुक्रवार को पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। रात का तापमान यहां 10.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा शहडोल, उमरिया, अमरकंटक, मंडला, बालाघाट, नौगांव, रीवा, रायसेन, राजगढ़, बैतूल, छिंदवाड़ा, खंडवा, खरगोन, खजुराहो और टीकमगढ़ में भी रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा।
  • एमपी के बड़े शहरों भोपाल-जबलपुर सबसे ठंडे रहे। भोपाल में गुरुवार-शुक्रवार की रात 12.8 डिग्री और जबलपुर में 13.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि, इंदौर में 15.6 डिग्री और ग्वालियर-उज्जैन में टेम्प्रेचर 15.5 डिग्री रहा।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story