बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन : इंदौर-भोपाल समेत MP के 16 शहरों में पारा 12 डिग्री से कम, शीतलहर का अलर्ट 

MP Weather Update
X
MP Weather Update
इंदौर-भोपाल समेत MP के 16 शहरों में तापमान 12 डिग्री से कम रहा। राजगढ़ और गुना जिले सबसे ठंडे रहे। अशोक नगर, गुना और धार जिले में शीतलहर का अलर्ट है।

MP Weather Update : हिमाचल, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में बर्फीली हवाएं चलने से मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। इंदौर, भोपाल और ग्वालियर समेत एमपी के 16 शहरों में तापमान 12 डिग्री से कम रहा। राजगढ़ और गुना जिले सबसे ठंडे रहे। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन शीतल लहर का अलर्ट जारी किया है।

MP के इन जिलों में कोल्ड वेव
मौसम विभाग ने अशोक नगर, गुना और धार जिले में शीतलहर (कोल्ड वेव) का अलर्ट जारी किया है। 11, 12 और 13 दिसंबर को यहां कोल्ड वेव चल सकती हैं। आम तौर पर यह शीतलहर दिसंबर लॉस्ट और जनवरी की शुरुआत में चलती हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और लद्दाख में बर्फवारी से सर्द बढ़ गई है।

277 किमी प्रतिघंटा से जेट स्ट्रीम हवाएं
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 12.6 किमी ऊंचाई पर 277 किमी प्रतिघंटा से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। जिससे एमपी में ठिठुरन बढ़ी है। आगामी दिनों में हवा की ऊंचाई कम हो जाएगी। इससे सर्दी का असर और बढ़ जाएगा।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

जबलपुर संभाग में बारिश
रविवार को मंडला, डिंडौरी, बालाघाट और अनूपपुर जिलों में हल्की बारिश हुई है। इससे रात में पारा 2-3 डिग्री तक लुढ़क गया है। कुछ शहरों में टेम्प्रेचर 10 डिग्री सेस्लियस से नीचे पहुंच गया है। बर्फीली हवाओं का सर्वाधिक असर ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में सर्द हवाओं से गिरा तापमान, हरियाणा में आज से दो दिनों तक चलेगी शीतलहर

जबलपुर में बढ़ेगी ठंड
जबलपुर में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला के मुताबिक, पूर्वी मध्यप्रदेश की बजाय पश्चिमी मध्य प्रदेश में तापमान में तेजी से गिर रहा है। लिहाजा ठंड अभी और बढ़ेगी।

रात के तापमान में भारी गिरावट

  • मौसम विभाग के अनुसार, रविवार-सोमवार को भोपाल में रात का तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 11.4 डिग्री, ग्वालियर में 10.8 डिग्री, उज्जैन में 11.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 12.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  • शिवपुरी जिले का पिपरसमा कस्बा सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 6.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, नीचम के मरुखेड़ा में 7.4 डिग्री और राजगढ़ में पारा 7.6 डिग्री रहा।
  • मौसम विभाग के अनुसार, गुना में 8.6 डिग्री, धार में 9.4 डिग्री, पचमढ़ी में 9 डिग्री, खजुराहो में 10.4 डिग्री, रायसेन में 9.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 10.5 डिग्री, नौगांव में 11.2 डिग्री, रीवा में 11.0 डिग्री और उमरिया में 11.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story