MP में ठंड का असर बढ़ा: अमरकंटक पचमढ़ी समेत कई शहरों में तापमान 20 डिग्री से नीचे

Madhya Pradesh today weather update, mercury rises to 4.3 degrees in 18 districts, rain alert after 12
X
MP का मौसम: भोपाल, जबलपुर सहित 18 जिलों में 4.3° तक बढ़ा पारा; इन 7 शहरों में बूंदाबांदी, 12 के बाद बारिश
मध्य प्रदेश के अधिकांश शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। अमरकंटक और पचमढ़ी में सोमवार (4 नवंबर ) रात तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से रहा।  

Weather in Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में नवंबर शुरू होते ही गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। एमपी के अधिकांश शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। अनूपपुर के अमरकंटक और नर्मदापुरम के पचमढ़ी में ठंड का असर सबसे ज्यादा है। सोमवार रात यहां का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहा।

ग्वालियर-चंबल संभाग में ठंड का असर तेज होता है, लेकिन शुरुआत में अभी भोपाल और जबलपुर की तुलना में ग्वालियर थोड़ा गर्म है। रविवार-सोमवार की रात भोपाल और जबलपुर में तापमान 17 डिग्री रहा। जबकि, ग्वालियर में 17.3 डिग्री, उज्जैन में 18.3 डिग्री और इंदौर में 18.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मंडला, रीवा और राजगढ़ में तापमान
मंडला, मलाजखंड, रीवा, उमरिया सहित अन्य शहरों में भी रात का पारा लुढ़का है। रविवार सोमवार की रात अमरकंटक में 12.2 डिग्री, पचमढ़ी में 12.4 डिग्री, मंडला में 13.6 डिग्री, रीवा में 14.4 डिग्री और मलाजखंड में 14.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। उमरिया में तापमान 15.3 डिग्री, राजगढ़ में 16 डिग्री और बैतूल-सतना में 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले सप्ताह बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग की मानें तो नवंबर के दूसरे सप्ताह ठंड का असर बढ़ेगा। इस दौरान उत्तर भारत में बर्फबारी की संभावना है। इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल सकता है।

बड़े शहरों में नवंबर का मौसम

  • भोपाल में नवंबर महीने में रात का तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। 30 नवंबर 1941 को सबसे कम 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था।
  • इंदौर में नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड बढ़ने लगती है। रात का तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। 25 नवंबर 1938 को इंदौर में 5.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था
  • ग्वालियर में पिछले 10 साल में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिरा है। 1970 में यह 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
  • जबलपुर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री तक जा चुका है। 12 नवंबर 1989 को यह 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • उज्जैन में न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री के बीच रहता है। 30 नवंबर 1974 को 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा है।

यह भी पढ़ें: राजधानी में कोहरे और धुंध की चादर, प्रदूषण का स्तर भी सातवें आसमान पर, जानें आज का मौसम

सागर, छतरपुर और छिंदवाड़ा में ठंड
छतरपुर जिले के नौगांव, खजुराहो, नर्मदापुरम और सिवनी में तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। बैतूल, छिंदवाड़ा और सागर में पर्याप्त ठंड होती है। नवंबर में यहां का तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस रहता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story