MP में बढ़ा ठंड का अहसास: 6 शहरों में 15 डिग्री तक लुढ़का पारा, अगले सप्ताह से पड़ेगी धुंध 

Madhya Pradesh today weather update, mercury rises to 4.3 degrees in 18 districts, rain alert after 12
X
MP का मौसम: भोपाल, जबलपुर सहित 18 जिलों में 4.3° तक बढ़ा पारा; इन 7 शहरों में बूंदाबांदी, 12 के बाद बारिश
मध्यप्रदेश में बुधवार (6 नवंबर) की रात पचमढ़ी और अमरकंटक सहित 6 शहरों में तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा। 15 नवंबर से राहगीरों को धुंध से भी सामना हो सकता है।  

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज तेज से बदल रहा है। रात के तापमान में हर दिन गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार की रात पचमढ़ी और अमरकंटक सहित 6 शहरों में तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा। 15 नवंबर से कोहरे की धुंध पड़ने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अभी उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। इनका रुख बदलते ही ठंड बढ़ेगी। हवाएं जब उत्तर-पश्चिमी चलेंगी तो पहाड़ों पर पड़ने वाली बर्फबारी का असर एमपी में दिखेगा। ग्वालियर-चंबल संभाग में इनका असर ज्यादा रहता है।

मध्य प्रदेश में अभी एक सप्ताह मौसम ऐसा ही बना रहेगा, लेकिन 15 नवंबर से ठंड का असर बढ़ेगा। दिन और रात के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। अभी दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और रात का पारा 12 से 20 डिग्री के बीच है।

बुधवार को कहां कितना तापमान

  • मौसम विभाग के अनुसार, सर्वाधिक ठंड अनूपपुर और नर्मदापुरम जिले में है। मंगलवार-बुधवार की रात में पचमढ़ी में 11.2 डिग्री और अमरकंटक में 13.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मंडला, सीहोर, शाजापुर और शहडोल जिल में भी 15 डिग्री से नीचे है।
  • भोपाल, छिंदवाड़ा, छतरपुर (नौगांव), रायसेन, राजगढ़, बैतूल, मलाजखंड, उमरिया, टीकमगढ़, जबलपुर, सिवनी, उज्जैन, खंडवा, खरगोन, रीवा, धार, खजुराहो और ग्वालियर में पारा 18 डिग्री से कम रहा।
  • पचमढ़ी का तापमान दिन में भी सबसे कम रहा। बुधवार को दिन का तापमान यहां 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, बैतूल, नौगांव और मलाजखंड में 30 डिग्री के नीचे रहा।

दिन और रात के तापमान में अंतर
मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों के मौसम का ट्रेंड कुछ खास बदलावों का संकेत देता है। नवंबर की शुरुआत में दिन और रात के तापमान में भारी अंतर और बूंदाबांदी होती है। इस वर्ष बारिश तो नहीं हुई, लेकिन तापमान में अंतर बरकरार है।

किस शहर में कैसा रहता है मौसम

  • दतिया में दिन का तापमान 33°C और रात का तापमान 17°C के आसपास रहता है। दिन-रात के तापमान में यहां काफी अंतर रहात है। सुबह और शाम को यहां धुंध का असर भी देखा जाता है।
  • भोपाल में पिछले 10 साल में रात का तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। इस साल भी पारा 6.1°C तक पहुंचने का अनुमान है।
  • इंदौर में दिन का तापमान 31-33° और रात का तापमान 10-12°C रहता है। नवंबर के दूसरे सप्ताह से तापमान गिरने लगता है। 25 नवंबर 1938 को पारा 5.6°C तक पहुंच गया था। बारिश का भी असर होता है।
  • ग्वालियर में नवंबर का मौसम ज्यादा सर्द रहता है। पिछले 10 साल में न्यूनतम तापमान यहां 6°C तक पहुंच गया है। 1970 में सबसे कम तापमान 3°C था, जो अब तक का रिकॉर्ड है। दिन का तापमान आमतौर पर यहां 33-35°C के बीच रहता है। कभी-कभी 37°C तक पहुंच जाता है।
  • जबलपुर में नवंबर में सर्दी का असर हल्का होता है। पिछले 10 सालों में यहां का न्यूनतम तापमान 7.8°C तक पहुंच चुका है। ओवरऑल रिकॉर्ड 12 नवंबर 1989 को 3.9°C था। 1946 में इस शहर में 6 इंच से ज्यादा बारिश भी हुई थी। दिन का तापमान 30-33°C के बीच रहता है। कभी-कभी हल्की बारिश का असर भी देखा गया।
  • उज्जैन में नवंबर का मौसम अन्य शहरों की तुलना में हल्का ठंडा रहता है। रात का तापमान 10-11°C के बीच रहता है। 1974 में न्यूनतम तापमान 2.8°C दर्ज किया गया था। दिन का तापमान 33-35°C के बीच रहता है।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story