MP में अनोखी प्रतियोगिता: घूंघट के बीच खेतों पर ट्रैक्टर चलाकर महिलाओं ने सशक्तिकरण का संदेश दिया, देखें वीडियो  

omen gave message of empowerment by driving tractor
X
ग्वालियर में ट्रैक्टर चलाकर आत्मनिर्भर मप्र का संदेश देती महिलाएं।
Unique Women competition Gwalior: ग्वालियर के रतवाई गांव में शुक्रवार को महिला दिवस पर यह प्रतियोगता पुलिस के सहयोग से हुई थी। महिलाओं ने साड़ी के घूंघट के बीच खेत पर ट्रैक्टर चलाकर सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर मप्र का संदेश दिया।

Unique Women competition Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को महिलाओं के लिए अनोखी प्रतियोगिता हुई। इसमें बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने खेतों में ट्रैक्टर चलाकर आत्म निर्भर मप्र और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। यह प्रतियोगिता पुलिस के सहयोग से ग्रामीणों ने कराई थी।

ग्वालियर जिले के रतवाई गांव में यह कार्यक्रम शुक्रवार को महिलाओं को जगरूक करने के लिहाज से कराया गया। पहली बार ट्रैक्टर चलाकर महिलाएं काफी खुश हुईं। उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ था। बताया कि पहले भरोसा ही नहीं था कि हम ट्रैक्टर भी चला सकते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर अब जुताई-बुवाई कर सकते हैं।

महिलाओं को चार दिवारी से निकालने में कामयाब
डीएसपी संतोष पटेल ने X पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि हरेक घर में ट्रैक्टर होने के बावजूद किसी ने कभी सोचा नहीं होगा, महिलाएं इस तरह से सशक्त होकर सामने आएंगी। महिला दिवस पर घूंघट व चार दिवारी से बाहर निकालने में हमारी पुलिस कामयाब हुई। महिलाओं ने ट्रैक्टर चलाकर साबित कर दिया कि वह कुछ भी कर सकती हैं।

ग्वालियर एसपी ने बढ़ाया मनोबल
ग्वालियर एसपी राजेश चंदेल भी कॉम्पटीशन के दौरान मौजूद रहे। महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा, महिलाएं जब चांद तक जा सकती हैं, प्लेन उड़ा सकती हैं तो ट्रैक्टर क्यों नहीं। इससे खेती किसानी का काम आसान होगा। परिवार में खुशहाली आएगी। उन्होंने बिलौजी थाना प्रभारी अनु बेनीवाल और डीएसपी को संतोष पटेल को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story