Logo
Lok Sabha Chunav 2024: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को मध्यप्रदेश के पांढुर्ना पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। प्रचार के छिंदवाड़ा की सियासी पिच पर अनुराग ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैडमिंटन खेला।

Lok Sabha Chunav 2024: मध्यप्रदेश में लोकसभा की सियासी पिच पर दिग्गज नेताओं का अनोखा अंदाज भी देखने को मिल रहा है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को छिंदवाड़ा के पांढुर्ना में जमकर बैडमिंटन खेला। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे अनुराग का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैडमिंटन खेलते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इधर मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा राजनगर में साइकिल पर सवार होकर निकले। भाजपा ने साइकिल पर सवार वीडी शर्मा की तस्वीर वायरल कर लिखा है कि साइकिल से जाइए और कमल का बटन दबाइए।

अनुराग ने कार्यक्रर्ताओं की बैठक ली और रोड शो भी किया 
बता दें कि केंद्रीय खेल, युवा मामलों और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को छिंदवाड़ा के पांढुर्णा पहुंचे। यहां अनुराग ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। अनुराग ने रोड शो भी किया। अनुराग ने कहा कि लोकसभा चुनाव में नकुलनाथ इस बार हिट विकेट या क्लीन बोल्ड होंगे। उनके लिए छिंदवाड़ा पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है। चुनाव सिर्फ ईवेंट और सांसद पद जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एंजॉय करने का साधन है। 

नकुलनाथ जतना के भरोसे को हवा में उड़ाकर एंजॉय करते हैं 
अनुराग ने नकुलनाथ के 5 साल एंजॉय वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नकुलनाथ छिंदवाड़ा की जनता के भरोसे को हवा में उड़ाकर एंजॉय करते हैं। उनके लिए चुनाव एक इवेंट है। छिंदवाड़ा उनका पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है। सांसद पद जिम्मेदारी नहीं, एंजॉय का पद है।

इस बार जनता नकुलनाथ को सभी पदों से मुक्त कर देगी 
अनुराग ने आगे कहा कि नकुलनाथ नहीं जानते कि सांसद के ऊपर लोकसभा क्षेत्र की जनता की जिम्मेदारी होती है। सांसद पद लोकसभा क्षेत्र की जनता का भरोसा होता है, जिसे उन्होंने एंजॉय कहकर खो दिया है। इस बार जनता उन्हें सभी पदों और जिम्मेदारी से मुक्त कर देगी। नकुलनाथ कभी क्षेत्र की जनता की आवाज नहीं बन सके। बता दें कि 4 अप्रैल को छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा था, मैं आपसे 12 दिन मांगता हूं। 12 दिन काम कर लीजिए, इसके बाद 5 साल एंजॉय करेंगे। 

  • साइकिल से आइए और कमल का बटन दबाइए
  • मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा खजुराहो लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। सपा से गठबंधन के बाद कांग्रेस ने खजुराहो सीट से प्रत्याशी नहीं उतारा। सपा ने मीरा यादव को टिकट दिया था लेकिन नामांकन में हुई गलती के चलते चुनाव आयोग ने मीरा का नामांकन रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद से भाजपा लगातार कांग्रेस और सपा पर हमला बोल रही है। शनिवार को वीडी शर्मा खजुराहो के राजगर में प्रचार करने पहुंचे। यहां वीडी साइकिल पर सवार नजर आए। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने वीडी शर्मा की तस्वीर वायरल कर लिखा है कि साइकिल से जाइए और कमल का बटन दबाइए।   
5379487