धर्मनगरी फिर शर्मसार: उज्जैन में फुटपाथ पर महिला से दरिंदगी, शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

MP Crime news
X
MP Crime news
Ujjain Crime: उज्जैन में फुटपाथ पर दिनदहाड़े एक महिला से बलात्कार किया गया। आरोपी ने पहले शराब पिलाई और फिर शादी का झांसा देकर महिला के साथ घिनौना काम किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Ujjain Crime: धर्मनगरी उज्जैन फिर शर्मसार हो गई। दरिंदे ने कोयला फाटक चौराहे के फुटपाथ पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। किसी ने इस वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना बुधवार की बताई जा रही है। गुरुवार को वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला
घटना के बाद कांग्रेस ने राज्य सरकार पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने एक्स (X) हैंडल से पोस्ट करते हुए कहा, धर्मनगरी उज्जैन शर्मसार है। सत्ता में बैठे लोग शर्म से मरें या कुर्सी छोड़ दें।' कांग्रेस ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और इसे सरकार की नाकामी बताया है।

शराब पिलाकर बलात्कार, शादी का दिया झांसा
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह भिक्षा मांगकर अपनी जिंदगी चलाती है। आरोपी ने खुद को लोकेश बताया और उसे कोयला फाटक के पास शराब पिलाई। उसने महिला से शादी करने का वादा किया और फिर नशे की हालत में उसके साथ बलात्कार किया। घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकाकर वहां से भाग निकला।

आरोपी ने फुटपाथ पर किया घिनौना काम
घटना के दौरान कोई व्यक्ति वहां से गुजर रहा था, जिसने इसका वीडियो बना लिया, लेकिन किसी ने आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं की। कोयला फाटक उज्जैन का एक व्यस्त इलाका है, जहां चारक अस्पताल, पेट्रोल पंप और शराब की दुकान भी है। पुलिस ने राजीव नगर निवासी आरोपी लोकेश (28) पिता ओंकारलाल लहोरिया को गिरफ्तार कर लिया है। लोकेश मजदूरी और सब्जी बेचने का काम करता है। आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस वीडियो बनाने वाले की तलाश कर रही है।

उज्जैन की छवि पर एक और दाग
कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा, 'धर्मनगरी उज्जैन एक बार फिर कलंकित हुई है। इस बार भी कानून व्यवस्था के माथे पर काला धब्बा लग गया है।' कांग्रेस ने इस घटना को राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर एक और दाग बताया।

कांग्रेस हर मुद्दे पर राजनीति कर रही है: वीडी
मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि जीतू पटवारी, कांग्रेस या विपक्ष दल के लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस हर किसी मुद्दे पर राजनीति कर रही है और शांति के टापू मध्यप्रदेश का माहौल बिगाड़ने का कार्य कर रही है, जिसे बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। बहन-बेटियों के साथ गलत कार्य करने वालों को सबसे पहले फांसी पर चढ़ाने का अगर किसी राज्यो में सबसे पहले काम हुआ है तो वह मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने कानून बनाकर किया है। उज्जैन की घटना में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेजने का काम किया है।

12 साल की बच्ची से हुआ था रेप
उज्जैन में 11 महीने पहले 12 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया था। महाकाल थाना इलाके में बड़नगर रोड पर दांडी आश्रम के पास बच्ची घायल हालत में मिली थी। उसके कपड़े खून से सने थे। राहुल गांधी ने ने X पर लिखा था, 'महिलाओं के खिलाफ अपराध और नाबालिग बच्चियों के खिलाफ हुए दुष्कर्म की संख्या सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश में है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story