MP में नेता पुत्रों की दबंगई: गुना-जबलपुर के बाद अब उज्जैन में राज्यपाल के पोते ने की पुलिस से अभद्रता

Nagda misbehave with police
X
नागदा में राज्यपाल थावरचंद गहलोत का पोता विशाल ने पुलिस से की अभद्रता।
मध्य प्रदेश के गुना में दिग्विजय सिंह के भतीजे, जबलपुर में प्रहलाद पटेल के बेटे और उज्जैन के नागदा में राज्यपाल थावरचंद्र गहलोत के पोते ने पुलिस से अभद्रता की है।

Ujjain News: मध्य प्रदेश में नेता पुत्रों की दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही। गुना और जबलपुर के बाद उज्जैन जिले के नागदा में नया विवाद सामने आया है। जिसमें कर्नाटक के राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के पोते ने महिला एएसआई से अभद्रता की है। इतना ही नहीं वीडियो बना रहे पुलिसकर्मियों से उसने मोबाइल छीनने का प्रयास किया।

घटनाक्रम शनिवार दोपहर का है। नागदा में नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए 5 से ज्यादा लोगों के जाने पर प्रतिबंध था। राज्यपाल थावरचंद गहलोत का पोता विशाल, धीरज और ओमप्रकाश सहित कुछ अन्य लोग नवदुर्गा प्रतिमा लेकर आए और सभी लोग नदी तक जाने लगे।

यह भी पढ़ें: MP में नेता पुत्रों का रौब: दिग्विजय के भतीजे के बाद पंचायत मंत्री के बेटे ने की पुलिस से बदसलूकी

ड्यूटी पर मौजूद एएसआई पूजा राठौर ने उन्हें रोका तो विशाल बहस करने लगा। इस बीच एक पुलिसकर्मी ने वीडियो बनाने लगा तो उसने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। एएसपी नीतेश भार्गव ने बताया कि मामले में अब तक कार्रवाई नहीं की गई है।

2 दिन में तीसरी वारदात

  • मध्य प्रदेश में पुलिस से अभद्रता की यह तीसरी घटना है। दो दिन पहले ही 11 अक्टूबर को गुना जिले में कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य विक्रम सिंह ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की थी। आदित्य के खिलाफ महिला एसडीओपी और टीआई का घर जलाने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर कर ली है।
  • जबलपुर में शनिवार, 12 अक्टूबर को पुलिस से अभद्रता का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के बेट प्रबल पटेल चौंकी प्रभारी से अभद्रता करते दिख रहे हैं। उन पर झूमा झटकी करने और वर्दी उतरवा लेने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने एफआईआर नहीं की। तीसरा मामला उज्जैन के नागदा में सामने आया है।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story