मध्यप्रदेश। छिंदवाड़ा में आयोजित हिन्दू गर्जना रैली में शामिल हुए विधायक टी राजा सिंह ने वंदे मातरम और बांग्लादेशियों पर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि, 'वंदे मातरम गाना होगा…वर्ना यहां से जाना होगा।' टी राजा ने रैली में यहां तक कह दिया कि, 'उनके बजरंगी 10-10 बांग्लादेशियों का सिर काटेंगे।'
'तेरी औकात बता देंगे'
दरअसल छिंदवाड़ा में सोमवार को इस हिन्दू गर्जना रैली का आयोजन किया गया था। इसमें तेलंगाना से विधायक टी राजा भी शमिल हुए। उन्होंने वन्दे मातरम पर बात करते हुए कहा कि, 'जहां-जहां हिन्दुओं पर हमले होते हैं वहां ओवैसी चुप रहते हैं। वंदे मातरम गाना होगा वार्ना यहां से जाना होगा। नहीं तो तेरी औकात बता देंगे।'
आतंकी का सिर काटने वाले को 50 हजार रुपए
इस रैली में टी राजा ने अपने ऊपर हुए हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि, अगर कोई मेरी जान लेना चाहता है तो पूरी तरह ले लेकिन बच गया तो सख्त जवाब देंगे। उन्होंने नो केस, नो FIR की मांग रखते हुए कहा कि, अगर सरकार उनकी मांगे मानती है तो उनके बजरंगी 10-10 बांग्लादेशियों के सिर काटेंगे। अगर हमारा राज आया तो एक आतंकी का सिर काटने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम देंगे।
यह भी पढ़ें:MP Budget Session 2026: विधानसभा में आज पेश होगा अनुपूरक बजट, विपक्ष के हंगामे के आसार
यह भी पढ़ें:भोजशाला विवाद में बड़ा खुलासा संभव, हाईकोर्ट अब कल खोलेगा ASI की सीलबंद रिपोर्ट
कीचड़ की तरह है राजनीति
अगल-अलग मुद्दों पर बात करते हुए टी राजा ने यहां तक कहा कि, राजनीति कीचड़ की तरह है, जिसमें मैं खुद फंस चुका हूं। अपने बच्चों को इसमें नहीं फंसाना चाहता। छत्रपति शिवाजी और संभाजी महाराज का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, वे अपने बच्चों को धर्म के लिए समर्पित होने की शिक्षा देंगे।
टीपू सुलतान नहीं शैतान है
टी राजा ने टीपू सुल्तान से जुड़े विवाद पर कहा कि, उसने सिर्फ अपनी सल्तनत बचाने के लिए युद्ध लड़ा। वह सुल्तान नहीं शैतान है। इसके बाद टी राजा ने सभा को समाप्त करते हुए लोगों से अपील की कि, वे हिओन्दूओं के हित में काम करने वाले नेताओं को चुनें।
