Logo
आज सदन में वित्त मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री Jagdish Devda वित्तीय वर्ष 2025-26 का तीसरा और अंतिम अनुपूरक बजट पेश करेंगे।

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र 2026 का दूसरा दिन आज शुरू हो रहा है। पहले दिन Mangubhai Patel के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी। आज सदन में वित्त मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री Jagdish Devda वित्तीय वर्ष 2025-26 का तीसरा और अंतिम अनुपूरक बजट पेश करेंगे।

10 से 20 हजार करोड़ तक हो सकता है प्रावधान
सूत्रों के मुताबिक, यह अनुपूरक बजट करीब 10 से 20 हजार करोड़ रुपये के बीच हो सकता है। इसका उद्देश्य उन विभागों के लिए अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराना है, जिन्होंने अपने मूल बजट का पूरा उपयोग कर लिया है या जिन्हें केंद्र से अतिरिक्त फंड मिलने की संभावना है।

सरकार ने साफ किया है कि इस बार किसी नई योजना या नए वाहनों की खरीद के लिए राशि का प्रावधान नहीं किया जाएगा, ताकि राजकोष पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।

पहले दिन विपक्ष का हंगामा
सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से हुई मौतों और छिंदवाड़ा में इसी तरह की घटनाओं को लेकर सरकार को घेरा। नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar ने आरोप लगाया कि राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों का जिक्र तो है, लेकिन जनता की असली समस्याएं-जैसे किसानों की दिक्कतें, कर्ज का बोझ और जल संकट शामिल नहीं हैं। कांग्रेस ने बजट से पहले श्वेत पत्र जारी कर राज्य की आर्थिक स्थिति स्पष्ट करने की मांग भी की है।

आज फिर गरमाएगा सदन?
आज सदन में विपक्ष विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेर सकता है। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, आवारा कुत्तों की समस्या, अधूरी सिंचाई परियोजनाएं और अन्य स्थानीय मुद्दे उठाए जाने की संभावना है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अनुपूरक बजट पेश होने के दौरान भी सदन में तीखी बहस और हंगामा देखने को मिल सकता है।
 

5379487