A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Bhopal Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अजीबो-गरीब केस सामने आया है। घर में पैसों का संकट था। तांत्रिक ने बताया लक्ष्मीजी रूठ गई हैं। आर्थिक संकट से जूझ रही फिजियोथेरेपिस्ट ने नाराज 'लक्ष्मीमाता' को मनाने बड़ा कांड कर दिया। महिला ने अस्पताल के मंदिर से लक्ष्मीजी की मूर्ति चोरी कर घर में रख ली। अस्पताल के GM ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर महिला को गिरफ्तार किया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। घटना मिसरोद के एक प्राइवेट अस्पताल की है।
जानिए पूरा घटनाक्रम
मिसरोद स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में 42 साल की मोनिका चेलानी फिजियोथेरेपिस्ट है। महिला की शादी नहीं हुई है। मोनिका के पिता अशोक चेलानी मंडीदीप में फैक्ट्री चलाते थे और पाश कॉलोनियों में करोड़ों के मकानों के मालिक थे। पिछले चार-पांच साल में आर्थिक तंगी ने अशोक की फैक्ट्री और संपत्ति छीन ली।
इसे भी पढ़ें: News in Brief, 13 January: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
'लक्ष्मीजी रूठी हैं'
परिवार अब किराए के मकान में रह रहा है। आर्थिक संकट से निपटने के लिए मोनिका ने तांत्रिक से उपाय पूछा। तांत्रिक ने बताया कि लक्ष्मी जी रूठी हैं। लक्ष्मीजी का पूजन करने से परिवार की खोई हुई समृद्धि वापस लौट आएगी। इसके बाद मोनिका ने अस्पताल के मंदिर से चांदी की लक्ष्मीजी की मूर्ति चोरी कर ली।
पूजा करने पहुंचे पंडित तो गायब थीं 'लक्ष्मीमाता'
अस्पताल के मंदिर में 9 जनवरी को पंडितजी पूजा करने पहुंचे तो देखा कि चांदी की मूर्ति गायब थी। पंडित ने अस्पताल के GM को जानकारी दी। जीएम ऑपरेशन राजेश कुमार सिंह ने 11 जनवरी को मिसरोद थाना पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। CCTV कैमरे में महिला मंदिर से मूर्ति चोरी करते हुए दिखी। पुलिस ने साधना एंक्लेव स्थित घर में दबिश देकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। अलमारी से चुराई हुई मूर्ति बरामद की।
पूछताछ में उगरा राज
पूछताछ में महिला ने बड़ा राज उगला है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे चोरी करने का शौक है। इसी शौक को पूरा करने के लिए उसने चोरी की थी। महिला ने बताया कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पिता की फैक्ट्री बंद होने के बाद से ही महिला और उसका परिवार किराए के मकान में रह रहा है। घर में आर्थिक संकट है। इस संकट से निपटने के लिए लक्ष्मी की मूर्ति चोरी कर घर ले आई। पुलिस ने मुचलके पर महिला को छोड़ दिया है।
