जबलपुर के सिहोरा में अजान-आरती विवाद के बाद तनाव जारी है। हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव किया, जबकि पुलिस ने अब तक 49 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मध्यप्रदेश। जबलपुर के सिहोरा में हुआ अजान और आरती विवाद एक बार फिर गरमा गया है। हिन्दू संगठनों ने थाने का घेराव किया। शुक्रवार को भी यहां तनाव की स्थिति बनी हुई है। हिन्दू संगठनों की मांग है कि, 24 घंटे के अंदर मस्जिद को तोड़ दिया जाए। अपनी मांगों को लेकर थाने पहुंचे लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। कहा जा रहा है कि, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। पुलिस के अनुसार अब तक 49 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि, मंदिर में आरती और मस्जिद में नमाज एक साथ हो रही थी। इसे लेकर दो पक्षों में पहले बहस हुई फिर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कुछ ही देर में पथराव भी शुरू हो गया। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई थी। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए विवाद में शामिल 20 लोगों को गिरफ्तार किया था।

Hindus Gather At Sihora

गुरुवार रात जैसे ही दो पक्षों के बीच पथराव की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह समेत एसपी संपत उपाध्याय पहुंचे। एक दर्जन से अधिक थानों का पुलिस बल यहां बुलाया गया था। 

यह भी पढ़ें: जबलपुर में आरती और अजान को लेकर विवाद

यह भी पढ़ें: भागीरथपुरा मामले में सरकार ने स्वीकारी 32 मौतें

यह भी पढ़ें: AI Impact Summit 2026: CM मोहन यादव ने बताई योजना

यह भी पढ़ें: रिटायर्ड फौजी ने नशे में खुद को मारी गोली

यह भी पढ़ें: 12वीं का टॉपर बना कातिल

जबरदस्ती मंदिर में घुसने का आरोप
मंदिर समिति के सदस्यों का कहना है कि, मंदिर में हर रोज की तरह आरती हो रही थी तभी मस्जिद से 50 से 70 लोगों की भीड़ आई और मंदिर के सामने खड़े होकर गालीगलौज करने लगे। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उन लोगों ने हमला कर दिया। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने तो मंदिर के अंदर घुसने का भी प्रयास किया।

20 से 25 मिनट तक हुआ पथराव
लोगों का कहना है कि, विवाद के बाद जब वे घर जा रहे थे तभी मस्जिद के ऊपर से पथराव शुरू हो गया। करीब 20 से 25 मिनट तक पथराव चला। इस पथराव के चलते मंदिर का शीशा टूटा और कुछ लोग घायल भी हो गए। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरा से संदिग्ध लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।