5 मार्च को जन्मदिन पर शिवराज सिंह चौहान ने गरीब छात्रों के लिए फ्री मामा कोचिंग और मोबाइल हॉस्पिटल शुरू करने का ऐलान किया।

भोपाल। मध्यप्रदेश केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Minister Shivraj Singh Chouhan) गरीब स्टूडेंट्स के लिए फ्री मामा कोचिंग शुरू करेंगे। जानकारी के अनुसार शिवराज सिंह चौहान 5 मार्च को अपने जन्मदिन पर पांच वादे करेंगे। इनमें सबसे बड़ी पहल रायसेन, विदिशा और सीहोर जिले के भेरुंडा में फ्री मामा कोचिंग क्लास शुरू करना है। बताया जा रहा है कि, चौहान मोबाइल हॉस्पिटल की शुरुआत भी करेंगे।

PSC समेत कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी
इस पहल के तहत, गरीब स्टूडेंट्स को मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (PSC) समेत कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए फ्री कोचिंग मिलेगी। कोचिंग ऑनलाइन भी दी जाएगी ताकि दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले स्टूडेंट्स जो कोचिंग सेंटर तक नहीं पहुंच पाते, वे अपने घरों से ही कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर सकें।

दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल भी बांटेंगे
बताया जा रहा है कि, विदिशा, रायसेन और भेरुंडा में पहले बैच में 100-100 स्टूडेंट्स होंगे। फ्री कोचिंग प्रोग्राम के लिए फॉर्म 5 मार्च को बांटे जाएंगे। चौहान अपने लोकसभा क्षेत्र विदिशा की सभी आठ विधानसभा सीटों के लिए मोबाइल हॉस्पिटल भी शुरू करेंगे। हर मोबाइल हॉस्पिटल में डॉक्टरों और नर्सों की एक टीम होगी जो मरीजों की जांच करेगी और इलाज करेगी। वह अपने लोकसभा क्षेत्र में रहने वाले दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल भी बांटेंगे।